अब गाने सुनें और लिरिक्स पढ़ें बिना इंटरनेट के, Spotify का नया फीचर

5 mins read
13 views
spotify
February 5, 2026

Spotify offline lyrics: Spotify ने अपने गानों के बोल देखने के फीचर में बड़ा अपडेट पेश किया है। अब यूजर्स अपने पसंदीदा गानों के Lyrics Offline भी देख पाएंगे। साथ ही, अब ये कई भाषाओं में भी उपलब्ध होंगे। ऐप में Lyrics की नई पोजिशनिंग से पढ़ना और भी आसान हो गया है। तो आइए जानते हैं इन खासियतों के बारे में विस्तार से।

Spotify ने लिरिक्स फीचर में नई सुविधाएँ जोड़ी हैं। ऑफलाइन एक्सेस, ट्रांसलेटेड लिरिक्स के साथ अब आपका म्यूजिक अनुभव और इंटरएक्टिव और पर्सनल बना. जानिए पूरी बात यहां

Premium यूजर्स को मिलेगा लाभ

Spotify की यह नई सुविधा मुख्य रूप से Premium सब्सक्राइबर्स के लिए है। कंपनी का मानना है कि यह फीचर फ्री यूजर्स को अपग्रेड करने के लिए प्रेरित करेगा। Offline Lyrics से अब यूजर्स बिना इंटरनेट के भी गाने के बोल पढ़ सकते हैं। खासकर यात्रा या कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में यह बेहद काम आएगा।

READ MORE-  AMD-Microsoft: 2027 में दस्तक दे सकता है अगली पीढ़ी का Xbox

Lyrics अब एल्बम आर्टवर्क के नीचे

अब गानों के बोल एल्बम आर्टवर्क या लूपिंग वीडियो के ठीक नीचे दिखेंगे। Spotify ने यूजर टेस्टिंग के आधार पर यह बदलाव किया है। टेस्ट में पाया गया कि इस नई पोजिशन से लिरिक्स के साथ यूजर एंगेजमेंट काफी बढ़ गया है। इसके साथ, Now Playing View से पसंदीदा लिरिक्स स्निपेट्स Social Media मीडिया पर शेयर करना भी आसान रहेगा।

ट्रांसलेशन अब सभी के लिए

Spotify का लिरिक्स ट्रांसलेशन फीचर, जो 2022 में पेश हुआ था, अब ग्लोबली उपलब्ध है। पहले यह सुविधा केवल 25 देशों तक सीमित थी। अब यूजर अपने डिवाइस की डिफॉल्ट भाषा में गानों के बोल देख सकते हैं। ट्रांसलेशन देखने के लिए बस लिरिक्स कार्ड पर Translate आइकन पर टैप करना होगा।

READ MORE- वेब में कंटेंट की होगी कीमत, Microsoft का PCM लॉन्च!

Behind the Lyrics का दौर

लॉन्च से पहले Spotify ने Genius के साथ मिलकर Behind the Lyrics फीचर पेश किया था, जिसमें गानों के आंशिक बोल के साथ संगीत से जुड़ी जानकारी और ट्रिविया दिखाई जाती थी। अब नया अपडेट इसे और ज्यादा यूजर-फ्रेंडली और इंटरएक्टिव बना रहा है।

टेक्नोलॉजी और सब्सक्रिप्शन रणनीति

Spotify का यह कदम फ्री यूजर्स को Premium में कन्वर्ट करने के नीति का हिस्सा बना रही है। जो भी हो लेकिन अब नए फीचर्स से म्यूजिक सुनने का अनुभव और पर्सनल और इंटरएक्टिव हो गया है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

apple education
Previous Story

अब Apple भारत की फैक्ट्रियों में चलाएगा टेक्नोलॉजी की क्लास

नेक्स्ट-जेन Xbox 2027 में हो सकता है लॉन्च
Next Story

नेक्स्ट-जेन Xbox 2027 में हो सकता है लॉन्च

Latest from Apps

Don't Miss