स्मार्टफोन नहीं, चलता-फिरता पावरहाउस और पॉकेट थिएटर भी

7 mins read
2 views
February 4, 2026

Smartphone with Projector: स्मार्टफोन की दुनिया में 8849 TANK X ने ऐसा फोन उतार दिया है जो आम यूज़र्स के साथ-साथ प्रोफेशनल्स की ज़रूरतों को भी सीधे आकर्षित करता है। 8849 TANK X सिर्फ अपनी मजबूत बॉडी ही नहीं दमदार बैटरी, इन-बिल्ट प्रोजेक्टर और हाई-एंड परफॉर्मेंस को लेकर काफी चर्चा में है तो आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन और कई सारे खासियत के बारे में।

आ गया कैंपिंग, कंस्ट्रक्शन और इमरजेंसी के लिए बना दमदार स्मार्टफोन 8849 TANK X, जानिए इसकी कीमत और पूरी डिटेल।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

फोन में 6.78 इंच का FHD+ LCD पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 750 निट्स ब्राइटनेस के साथ आउटडोर में भी साफ विजुअल्स देता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर है। गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर है।

READ MORE: अब चीन में भी बजेगा UPI का डंका! Alipay+ से जुड़ने की बड़ी तैयारी

दीवार को बना देगा स्क्रीन

8849 TANK X की सबसे खास बात इसका 220 ल्यूमेन DLP Projector है। 1080p रेजोल्यूशन, कीस्टोन करेक्शन और 4 मीटर लेजर ऑटो-फोकस की मदद से यह किसी भी दीवार या पर्दा को तुरंत मिनी सिनेमा या प्रेजेंटेशन स्क्रीन में बदल देता है। मतलब जहां चाहें मिनी थिएटर आपके पॉकेट में है जब चाहें आप आनंद ले सकते हैं।

बैटरी जो कई दिनों तक चले

इस फोन में 17,600mAh की विशाल बैटरी दी गई है। यह 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक यह सिर्फ 70 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।  जिससे लंबी ट्रिप या फील्ड वर्क में चार्जिंग की टेंशन खत्म हो सकती है।

READ MORE: अमेरिका में यूजर्स क्यों डिलीट कर रहे TikTok ?

कैमरा और स्टोरेज भी पर्याप्त

वहीं कैमरा सेटअप में 50MP Sony प्राइमरी सेंसर, 64MP नाइट विज़न कैमरा और 8MP 3x टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। स्टोरेज की बात करें तो 16GB रैम जो 16GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ मिलेगा। 512GB इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है, जिसे माइक्रो SD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी और एक्स्ट्रा फीचर्स

फोन में ड्यूल-फ्रीक्वेंसी GPS ,L1+L5, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट है। साथ ही 1200 ल्यूमेन की कैंपिंग लाइट और इमरजेंसी वार्निंग लाइट इसे आउटडोर और आपात स्थितियों के लिए बेहद उपयोगी बनाती है।

कीमत और उपलब्धता

8849 TANK X की आधिकारिक कीमत 1049.99 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 94,900 रुपये रखी गई है। लेकिन यहां ध्यान देनेवाली बात यह है कि शुरुआती बुकिंग में यह फोन भारी छूट के साथ लगभग 49,700 रुपये में मिल रहा है। यह डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 1 मार्च से ग्लोबल शिपिंग भी शुरू हो जाएगी।

मजबूती, सुरक्षा और डिजाइन

Android 15 पर चलने वाला यह रग्ड फोन IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आता है। यानी पानी, धूल और हाई-प्रेशर वॉश से भी सुरक्षित। वहीं 750 ग्राम वजन और मजबूत बॉडी के कारण यह कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, इमरजेंसी स्टाफ और एडवेंचर लवर्स के लिए एक भरोसेमंद डिवाइस साबित हो सकता है।

कुल मिलाकर, 8849 TANK X उन यूज़र्स के लिए है जो स्मार्टफोन में पावर, प्रोजेक्शन और बेहतरीन मजबूती चाहते हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

OPPO India का नया Service Center 3.0 Pro लॉन्च
Previous Story

OPPO India का नया Service Center 3.0 Pro लॉन्च

Latest from Phones

iphone

iPhone 18 के लिए मेमोरी महंगी, मुनाफे पर पड़ सकता है असर

iPhone 18 AI Boom: Artificial Intelligence के तेज़ी से विस्तार ने पूरी टेक इंडस्ट्री की सप्लाई चेन को हिलाकर दिया है। खासतौर पर AI सर्वर्स में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी

Don't Miss