OpenAI-Google को सीधी चुनौती! xAI ने लॉन्च किया Grok Imagine 1.0

6 mins read
18 views
OpenAI-Google को सीधी चुनौती! xAI ने लॉन्च किया Grok Imagine 1.0
February 3, 2026

Grok Imagine 1.0: अब वीडियो बनाने के लिए कैमरा नहीं, बस एक टेक्स्ट लाइन ही काफी है! Artificial Intelligence से वीडियो बनाने की दुनिया में मुकाबला लगातार तेज हो रहा है। इस कड़ी में Elon Musk  की xAI ने अपना सुपरचार्ज्ड AI वीडियो टूल Grok Imagine 1.0 लॉन्च कर दिया है। जो कुछ ही सेकंड में टेक्स्ट को वीडियो में बदल देता है। Grok चैटबॉट से डायरेक्ट कनेक्शन के साथ यह टूल AI वीडियो की रेस में नया तूफान लेकर आया है वो भी फ्री यूज के ऑप्शन के साथ। तो आइए जानते हैं इस फीचर के और सारी खासियत के बारे में।

OpenAI Sora को मिलने जा रहा है जबरदस्त टक्कर? Grok Imagine 1.0 से xAI ने AI वीडियो जनरेशन में मारी एंट्री। जानिए इस फीचर की खासियत।

Grok चैटबॉट से इंटीग्रेशन

xAI ने Grok Imagine को सीधे Grok चैटबॉट में इंटीग्रेट किया है। इससे कंपनी को X के बड़े यूजर बेस का फायदा मिल सकता है। वीडियो टूल तक आसान पहुंच मिल सकती है। Testing Catalog के मुताबिक, नए वर्जन में टेक्स्ट प्रॉम्प्ट को पहले से ज्यादा सटीक तरीके से समझने की क्षमता दी गई है। इससे यूजर्स अपने आइडिया के ज्यादा करीब वीडियो तैयार कर सकते हैं।

READ MORE-  OpenAI Codex ऐप macOS यूज़र्स के लिए लॉन्च, जानिए क्यों है यह खास।

पहले से ज्यादा पावरफुल टेक्नोलॉजी

Grok Imagine 1.0 को तकनीकी रूप से मजबूत बनाया गया है। xAI का कहना है कि बीते 30 दिनों में Grok Imagine के जरिए 1.245 बिलियन वीडियो बनाए गए हैं। यह आंकड़ा दिखाता है कि AI वीडियो कंटेंट को लेकर यूजर्स की दिलचस्पी कितनी तेजी से बढ़ रही है। कहा यह भी जा रहा है कि यह टूल अब 720p रिजॉल्यूशन में 10 सेकंड तक के वीडियो जनरेट कर सकता है। वहीं ऑडियो क्वालिटी में भी बड़ा सुधार किया गया है।

READ MORE-  रिकॉर्ड डील में SpaceX ने संभाली xAI की कमान

ऑडियो-वीडियो सिंक में सुधार

AI वीडियो टूल्स की बड़ी चुनौती माने जाने वाले ऑडियो-वीडियो सिंक को भी Grok Imagine 1.0 में बेहतर किया गया है। जिससे आउटपुट ज्यादा नेचुरल लगता है। 720p क्वालिटी और 10 सेकंड की वीडियो लिमिट को एक्सपर्ट्स सोशल मीडिया यूज के लिहाज से संतुलित फैसला मानते हैं, ताकि क्वालिटी और स्पीड दोनों को मैनेज किया जा सके।

डेवलपर्स के लिए खास, मैनेज करना चुनौती

xAI ने Grok Imagine API भी लॉन्च की है, जिससे डेवलपर्स और बिजनेस इस टेक्नोलॉजी को अपने ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स में इंटीग्रेट कर सकते हैं। लेकिन कहा यह जा रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर वीडियो जनरेशन से कंप्यूटिंग खर्च, कंटेंट मॉडरेशन और ऊर्जा खपत को कैसे झेल पाना xAI के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।

इन चुनौतियों के बावजूद, Grok Imagine 1.0 को AI वीडियो जनरेशन की रेस में xAI की मजबूत और निर्णायक एंट्री के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने इस सेक्टर की प्रतिस्पर्धा को और तेज कर दिया है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

रिकॉर्ड डील में SpaceX ने संभाली xAI की कमान

Next Story

SC ने WhatsApp और Meta को फटकारा

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss