iOS 26.3 में Apple ने जोड़ा नया प्राइवेसी फीचर

अब नेटवर्क नहीं जानेगा आपकी सटीक लोकेशन, iPhone यूज़र्स को राहत!

6 mins read
433 views
January 27, 2026

iOS 26.3 location privacy: डिजिटल प्राइवेसी को लेकर Apple ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। iOS 26.3 में कंपनी ने ऐसा फीचर जोड़ा है, जिससे मोबाइल नेटवर्क कंपनियां अब यूज़र्स की सटीक लोकेशन ट्रैक नहीं कर पाएंगी। इस फीचर का नाम है Limit Precise Location और यह Apple के नए हार्डवेयर विज़न की झलक भी देता है।

अगर आप भी iPhone यूज़र्स हैं तो आपके लिए बड़ी खशखबरी है! iOS 26.3 का नया फीचर बढ़ाएगा लोकेशन प्राइवेसी…जानें इस नए प्राइवेसी के फायदे?

अब सिर्फ सटीक लोकेशन जानना होगा मुश्किल

अब तक सेलुलर नेटवर्क तकनीकी जरूरतों के नाम पर यूज़र्स की काफी सटीक लोकेशन जान लेते थे। लेकिन iOS 26.3 के नए फीचर के बाद यह स्थिति बदल रही है। जब यह सेटिंग एक्टिव होती है, तो नेटवर्क को सिर्फ इतना पता चलेगा कि फोन किस इलाके में मौजूद है, न कि वह किस सड़क या बिल्डिंग में है।

प्राइवेसी रहेगी ज़्यादा मजबूत

Apple का दावा है कि इस बदलाव से कॉलिंग, इंटरनेट स्पीड या नेटवर्क क्वालिटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सबसे अहम बात यह है कि आपातकालीन सेवाओं के लिए लोकेशन डेटा पहले की तरह पूरी तरह सटीक रहेगा। यानी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, सिर्फ अनावश्यक ट्रैकिंग पर रोक।

READ MORE-  ChatGPT में विज्ञापन को लेकर Google DeepMind के CEO की आपत्ति

हर iPhone में नहीं मिलेगा यह फीचर

यह सुविधा सभी iPhones के लिए नहीं लाई गई है। Apple ने इसे सिर्फ उन डिवाइसेज़ तक सीमित रखा है जिनमें कंपनी का खुद का मॉडेम इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल यह फीचर इन डिवाइसेज़ में उपलब्ध है। iPhone Air, iPhone 16e, Wi-Fi + Cellular, इसके साथ iOS 26.3 या उससे नया वर्ज़न होना जरूरी है।

कुछ ही देशों में ही शुरू हुई सुविधा

यह फीचर अभी ग्लोबल नहीं है। Apple ने इसे कुछ गिने-चुने देशों और कैरियर के साथ ही रोलआउट किया है। जर्मनी, ब्रिटेन, अमेरिका और थाईलैंड के कुछ नेटवर्क इस सुविधा को सपोर्ट कर रहे हैं। इससे साफ है कि Apple इसे स्टेप-बाय-स्टेप आगे बढ़ा रहा है।

READ MORE-   स्कैम के वक्त घबराइए नहीं! एक बटन से फ्रीज होगा आपका अकाउंट!

आसान सेंटिग एक सेटिंग

इस फीचर को ऑन करना बेहद आसान है। Settings  Cellular, Cellular Data Options में जाकर Limit Precise Location को एक्टिव किया जा सकता है। कभी-कभी डिवाइस को रीस्टार्ट करने की जरूरत भी पड़ सकती है।

Apple का मॉडेम गेम

टेक एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह फीचर सिर्फ शुरुआत है। Apple अपने इन-हाउस मॉडेम के ज़रिए अब ऐसे फीचर्स ला रहा है जो पहले संभव नहीं थे। iPhone 16e में मौजूद C1 मॉडेम और iPad Pro का C1X मॉडेम इस रणनीति का पहला कदम हैं। आने वाले समय में iPhone 18 Pro सीरीज़ में C2 मॉडेम आने की चर्चा है। इसके साथ ही ऐसे और प्राइवेसी-केंद्रित फीचर्स आम यूज़र्स तक पहुंच सकते हैं।

कुल मिलाकर, iOS 26.3 का यह फीचर दिखाता है कि Apple अब सिर्फ ऐप्स से नहीं, नेटवर्क लेवल पर भी यूज़र प्राइवेसी को दोबारा परिभाषित कर रहा है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Bitwise ने Morpho के साथ शुरू किया पहला DeFi वॉल्ट
Previous Story

Bitwise ने Morpho के साथ शुरू किया पहला DeFi वॉल्ट

Swiggy ने AI चैटबॉट्स के साथ ऑर्डरिंग को बनाया आसान
Next Story

Swiggy ने AI चैटबॉट्स के साथ ऑर्डरिंग को बनाया आसान

Latest from Tech News

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतरा

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतर

Pavel Durov पर रूस का बड़ा एक्शन, FSB ने Telegram पर अवैध कंटेंट नहीं हटाने का आरोप लगाया। Telegram Ban Russia: रूस की Federal Security Service (FSB) ने Telegram के संस्थापक Pavel Durov पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि Telegram ने ऐसे कंटेंट को हटाने में नाकामी दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस में कथित तौर पर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया। FSB ने Durov के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की भी जानकारी दी है। अभी Telegram और Pavel Durov की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  FSB ने Telegram पर क्या आरोप लगाए?  रूस की सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, Telegram पर मौजूद कुछ कंटेंट का इस्तेमाल कथित तौर पर यूक्रेनी विशेष सेवाओं और आतंकवादी व चरमपंथी संगठनों ने किया। FSB का आरोप है कि इनका इस्तेमाल तोड़फोड़, आतंकवादी घटनाओं, सामूहिक हत्याओं और साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों के लिए किया गया। रूस का कहना है कि Telegram को ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। FSB ने इसी कथित नाकामी को Durov के खिलाफ कार्रवाई की वजह बताया है।  Telegram की शुरुआत 2013 में Pavel Durov ने की थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल है और इसके एक अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की वजह से इसका इस्तेमाल आम लोगों के साथ पत्रकारों और अधिकारियों ने भी किया है।  READ MORE: क्या आपका Telegram भी
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

क्या EMI नहीं भरने पर iPhone के ऐप्स बंद हो जाएंगे? Apple ने Restricted Mode की खबरों को खारिज किया  Apple Upgrade: क्या iPhone की EMI नहीं भरने पर आपका फोन लॉक हो जाएगा? इस सवाल पर Apple ने अब बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने साफ कहा है कि Apple Upgrade Program के तहत भुगतान चूकने पर डिवाइस के फीचर्स को सीमित करने वाला कोई Restricted Mode नहीं होगा।   Apple के इस बयान से उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि EMI नहीं भरने पर iPhone, iPad, Mac या Apple Watch का इस्तेमाल सीमित किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, ऐसे मामलों को मौजूदा फाइनेंसिंग और लीज खत्म करने की नीतियों के तहत संभाला जाएगा।  Apple Upgrade Program में Restricted Mode की चर्चा क्यों हुई?  हाल ही में iOS 27 बीटा में एक फीचर को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें App Managed Feature देखा गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह फीचर फाइनेंसिंग पार्टनर्स को डिवाइस की स्थिति की समय-समय पर जांच करने की सुविधा दे सकता है। इसके बाद ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि Apple भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों के डिवाइस पर Restricted Mode लागू कर सकता है। इस मोड में कथित तौर पर सिर्फ Phone, Settings, Clock, Wallet और App

Don't Miss