Microsoft Lens end date: Microsoft की लोकप्रिय PDF स्कैनिंग ऐप, Microsoft Lens, अपने यूज़र्स से विदा लेने की तैयारी में है। पिछले साल ही इस ऐप को बंद करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन अब Microsoft ने इसके लिए अंतिम तारीख 9 फरवरी 2026 घोषित कर दी है। इस दिन ऐप Google Play Store और Apple App Store से हटा दिया जाएगा और इसका आधिकारिक समर्थन भी समाप्त हो जाएगा। तो आइए जानते हैं यूजर्स के पास अब और क्या विकल्प बचा हुआ है।
यूजर्स के दिलो-दिमाग पर छा जानेवाला Microsoft Lens PDF Scanner जा रहा है! इसके लिए तारीख भी तय कर ली गई है। जानें कैसे सुरक्षित रहेगा दस्तावेज।
स्कैनिंग का वक्त सीमित
Microsoft Lens अभी भी कुछ समय के लिए काम कर रही है। यूज़र्स नए दस्तावेज़ स्कैन कर सकते हैं। लेकिन सिर्फ 9 मार्च 2026 तक। इसके बाद नई स्कैनिंग की सुविधा बंद हो जाएगी। हालांकि, अगर ऐप आपके डिवाइस पर इंस्टॉल रहती है, तो आप पहले से स्कैन किए गए दस्तावेज़ों तक पहुँच सकते हैं। लेकिन ऐप को भविष्य में डाउनलोड करने का कोई आधिकारिक तरीका उपलब्ध नहीं होगा।
READ MORE- Vivo Y500i की एंट्री, Redmi और Realme की बढ़ी टेंशन
सरलता बनाम क्लाउड अप्रोच
बता दें कि Microsoft अब उपयोगकर्ताओं को OneDrive ऐप पर स्विच करने की सलाह दे रहा है। लेकिन Lens के यूज़र्स के लिए यह विकल्प उतना सहज नहीं है। Lens की खासियत उसकी सरलता थी। ऐप खुलता, स्कैन करता और काम पूरा कर देता। OneDrive जैसे मल्टी-फंक्शन ऐप में वह सहज अनुभव नहीं मिलता, जो Lens ने हमेशा प्रदान किया।
READ MORE- Google ला रहा है ऐसा AI फीचर जो Amazon को दे सकता है टक्कर
लोकप्रियता और यूज़र भरोसा
Lens ने सिर्फ PDF स्कैनिंग ही नहीं, बल्कि यूज़र्स के भरोसे को भी जीता। इसकी लोकप्रियता इंस्टॉल और रेटिंग आंकड़ों में साफ दिखाई देती है। ऐप को बंद करना केवल तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए बड़ा झटका है, जो सरल और तेज़ स्कैनिंग चाहते थे।
अल्टरनेटिव की तलाश अब जरूरी
अब उपयोगकर्ताओं के सामने विकल्प चुनने की चुनौती है। Microsoft Lens का सफर खत्म हो रहा है, और PDF स्कैनिंग के लिए वैकल्पिक ऐप्स की ओर जल्दी बढ़ना आवश्यक है। ऐसे समय में, सरल, सुरक्षित और भरोसेमंद PDF स्कैनर ऐप चुनना ही स्मार्ट कदम होगा। यूजर्स विकल्प के तौर पर Adove Scan या Google Drive, Clear Scanner का इस्तेमाल कर सकते हैं।
