CES 2026 में पेश हुआ अनोखा म्यूजिकल Lollipop

CES 2026 में पेश हुआ अनोखा म्यूजिकल Lollipop

6 mins read
263 views
January 8, 2026

CES 2026: CES 2026 में टेक और कैंडी का एक अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिला। अमेरिकी कंपनी Lava Tech Brands ने पेश किया Lollipop Star, एक ऐसा लॉलिपॉप जो खाते समय संगीत बजा सकता है। खास बात यह है कि यह ध्वनि स्पीकर या ईयरबड्स से नहीं बल्कि आपके दांतों के जरिए कान तक पहुंचती है। इसे बोन कंडक्शन तकनीक कहा जाता है।

CES 2026 में पेश हुआ Lollipop Star, एक ऐसा लॉलिपॉप जो खाते ही संगीत बजाता है। बोन कंडक्शन तकनीक के जरिए अनुभव अनोखा और मजेदार है।

लॉलिपॉप कैसे काम करता है

Lollipop Star का इलेक्ट्रॉनिक्स स्टिक में छिपा है। स्टिक के बेस में एक छोटा मॉड्यूल है, जिसमें पावर और वाइब्रेशन सिस्टम होता है। इसे ऑन करने पर यह कंपन करता है। संगीत सुनने के लिए उपयोगकर्ता को बैक मोलर दांतों से कैंडी को चबाना होता है। यह कंपन जबड़े के जरिए अंदरूनी कान तक पहुंचते हैं और संगीत महसूस होता है।

कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य ध्वनि गुणवत्ता नहीं बल्कि मज़ेदार और अनोखा अनुभव देना है। CES बूथ पर विज़िटर्स को ईयरप्लग भी दिए गए ताकि आसपास की आवाज से ध्यान हटाकर कंपन का अनुभव लिया जा सके।

READ MORE: CES 2025: AI से लेकर स्मार्ट गैजेट्स का दिखेगा जलवा, इस दिन होगा शुरू

फ्लेवर्स और आर्टिस्ट का मजा

Lollipop Star में फ्लेवर, आर्टिस्ट और गाने पहले से इंस्टॉल रहते हैं। इन्हें अलग से एक्सेस नहीं किया जा सकता। CES में Peach फ्लेवर के साथ Ice Spice, Blueberry के साथ Akon और Lime फ्लेवर के साथ Armani White पेश किए गए। गानों में Ice Spice के Munch और Baddie Baddie, Akon का Beautiful Day और Armani White का Mount Pleasant शामिल थे। कंपनी का कहना है कि यह स्वाद, वाइब्रेशन और संगीत को एक ही पल में जोड़ने का अनुभव है और यह लंबे समय तक उपयोग होने वाला डिवाइस नहीं है।

कीमत और उपलब्धता

Lollipop Star सस्ता और शॉर्ट-टर्म उत्पाद है। इसकी कीमत 8.99 डॉलर। यह हेडफोन या स्पीकर का मुकाबला नहीं करता। एनालिस्ट ने इसे CES का सबसे मज़ेदार उत्पाद बताया। उनका कहना है कि ध्वनि तभी स्पष्ट होती है जब पर्याप्त दबाव लगाया जाए। अनुभव ज्यादा नॉवेल्टी और मज़ेदार था, क्लियर साउंड वाला कम।

READ MORE: CES 2026: Samsung, LG, Asus, Lenovo पेश करेंगे AI डिवाइस

लॉन्च और आगे की योजना

Lava Tech Brands ने CES के बाद इसे ऑनलाइन और कुछ स्टोर्स में लॉन्च करने की योजना बताई। फिलहाल, किसी बड़े वितरण या और आर्टिस्ट सहयोग की पुष्टि नहीं की गई है। Lollipop Star ने CES 2026 में अपने अनोखे संगीत, स्वाद और कंपन के कॉम्बिनेशन के कारण सबका ध्यान खींचा और शो का सबसे चर्चित उत्पाद बना।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

RayNeo Air 4 Pro ग्लोबल लॉन्च
Previous Story

बिना स्क्रीन, पूरा थिएटर का मज़ा! RayNeo Air 4 Pro ग्लोबल लॉन्च

oneplus turbo 6v specs launch
Next Story

OnePlus का नया मॉडल…कम दाम में दमदार धमाका!

Latest from Gadgets

Don't Miss