क्या iPhone 17 होगा सबसे महंगा iPhone? खुला बड़ा राज

क्या iPhone 17 होगा सबसे महंगा iPhone? खुला बड़ा राज

6 mins read
392 views
December 20, 2025

Apple Phone:  Apple हर साल सितंबर में अपना नया iPhone लॉन्च करता है और इस बार भी लोगों की निगाहें iPhone 17 सीरीज पर टिकी हुई हैं। इस बार चर्चा इसके कीमतों को लेकर हो रही है। फोन के लॉन्चिंग से पहले इसके मंहगे होने को लेकर लोग काफी चिंतत नजर आ रहे हैं।

पिछले कुछ सालों से भारत में iPhone की शुरुआती कीमत करीब 79,900 रुपये रही है, लेकिन इस बार हालात बदल सकते हैं। ताजा रिपोर्ट्स और लीक के मुताबिक, iPhone 17 की कीमत पिछले साल की तुलना में करीब 4,500 रुपये ज्यादा हो सकती है।

iPhone 17 की कीमत पिछले साल की तुलना में करीब 4,500 रुपये ज्यादा हो सकती है।

Apple तीन मॉडल उतारेगा

इसके बढ़ोतरी की वजह इसके महंगे कंपोनेंट्स, ट्रंप द्वारा घोषित नया टैरिफ सप्लाई चेन का होना बताया जा रहा है। इसके अलावा, सबसे बड़ी बात iPhone 17 अब 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ शुरू हो सकता है। काफी लोगों को नहीं पता होगा कि इस बार Apple अपने तीन मॉडल उतारेगा। इसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मौजूद हैं।

भारत Apple के लिए तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है। यहां iPhone सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं बल्कि एक स्टेटस सिंबल माना जाता है, लेकिन अगर शुरुआती कीमत 89,900 रुपये से ऊपर जाती है तो यह आम खरीदारों के लिए बड़ी चुनौती होगी। भारत में वैसे भी iPhone की कीमतें टैक्स और इंपोर्ट ड्यूटी की वजह से अन्य देशों से ज्यादा रहती हैं। ऐसे में iPhone 17 Pro और Pro Max की कीमतें आसानी से 1,20,000 रुपये से ऊपर पहुंच सकती हैं।

READ MORE: साल में दो बार लॉन्च होगा Apple का iPhone, जानें क्यों हो रहा बदलाव?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 50% टैरिफ लगाने का ऐलान पूरी टेक इंडस्ट्री के लिए चिंता का विषय है। इससे ग्लोबल सप्लाई चेन महंगी होगी और इसका असर सीधे Apple के प्रोडक्ट्स पर दिखेगा। यही वजह है कि नई iPhone सीरीज महंगी पड़ सकती है।

दिलचस्प बात यह है कि अब तक Apple की ओर से कीमतों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि बढ़ती लागत के कारण iPhone 17 सीरीज की कीमतें बढ़ सकती हैं।

READ MORE: Apple ने दी यूजर्स को नई चेतावनी, ब्राउजर नहीं, आप ट्रैक हो रहे…आखिर क्यों?

Apple के प्रोडक्ट हर साल की तरह इस बार भी टेक प्रेमियों के बीच काफी फेमह होगा, लेकिन इस बार बात इसके प्राइस की होगी। इस बार चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा इसकी कीमत का होना है। भारतीय मार्केट में जहां iPhone का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं इसके कीमतों में इजाफा होना ग्राहकों की जेब पर भी भारी पड़ सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

McDonald ने क्यों हटाया AI से बना क्रिसमस ऐड?
Previous Story

McDonald ने क्यों हटाया AI से बना क्रिसमस ऐड?

MetaX और Moore Threads के IPO ने चीन के AI-चिप सेक्टर में नई जान फूंकी और Nvidia की चुनौती बढ़ाई।
Next Story

IPO बूम से बदली तस्वीर, चीनी कंपनियां दे रहीं Nvidia को चुनौती

Latest from Latest news

क्या AI बदल देगा पढ़ाई का भविष्य? छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा

AI in Education: आज AI Education और डिजिटल तकनीक ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में बदलना शुरू कर दिया है अब अच्छी शिक्षा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही  इंटरनेट, स्मार्टफोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लाखों छात्रों तक बेहतर पढ़ाई पहुंच रही है।  भारत में AI आधारित शिक्षा दे रही नई दिशा, जानें कैसे तकनीक, इंटरनेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छात्रों की पढ़ाई को आसान बना रहे। AI Education ने बदली पढ़ाई की तस्वीर  पहले बेहतरीन शिक्षक की पढ़ाई सिर्फ उसी क्लासरूम तक सीमित रहती थी। लेकिन अब तकनीक ने इस दूरी को काफी हद तक खत्म कर दिया है। AI Education की मदद से एक ही शिक्षक की क्लास देशभर के छात्र देख सकते हैं। चाहे छात्र किसी महानगर में हो या छोटे गांव में, अब उसे एक जैसी पढ़ाई, टेस्ट, स्टडी मटेरियल और डाउट सॉल्विंग की सुविधा मिल रही है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी पहले से आसान हुई है।  भारत का डिजिटल नेटवर्क बना सबसे बड़ी ताकत  सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 तक भारत के करीब 85% घरों में स्मार्टफोन और लगभग इतनी ही संख्या में इंटरनेट की सुविधा पहुंच चुकी है। वहीं ग्रामीण इलाकों के लगभग 90% युवाओं ने हाल के महीनों में इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। यही डिजिटल नेटवर्क अब शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। पहले जहां अच्छी कोचिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था, वहीं अब छात्र घर बैठे अनुभवी शिक्षकों से पढ़ सकते हैं।  READ MORE: AI लर्निंग से भविष्य होगा मजबूत, युवाओं को मिलेगा
Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss