McDonald ने क्यों हटाया AI से बना क्रिसमस ऐड?

McDonald ने क्यों हटाया AI से बना क्रिसमस ऐड?

6 mins read
320 views
December 19, 2025

AI Advertising Criticism: McDonald Netherlands को अपने AI से बने क्रिसमस विज्ञापन की वजह से सोशल मीडिया पर भारी आलोचना झेलनी पड़ी है। लोगों की नाराजगी बढ़ने के बाद कंपनी ने यह विज्ञापन सिर्फ 3 दिनों के भीतर हटा लिया। यह 45 सेकंड का वीडियो इस हफ्ते की शुरुआत में Google के YouTubeचैनल पर अपलोड किया गया था।

McDonald Netherlands ने AI से बने क्रिसमस विज्ञापन को सोशल मीडिया पर विरोध के बाद हटा लिया, जानिए क्यों लोगों को यह ऐड पसंद नहीं आया और कंपनी ने क्या सफाई दी।

AI क्रिसमस ऐड में क्या दिखाया गया था

इस विज्ञापन में AI द्वारा बनाए गए किरदारों को क्रिसमस के दौरान अलग-अलग परेशानियों और छुट्टियों के तनाव से जूझते हुए दिखाया गया था। अंत में ये किरदार राहत पाने के लिए McDonald के आउटलेट्स की ओर जाते हैं। कंपनी का मकसद छुट्टियों के तनाव को हल्के अंदाज में दिखाना था।

सोशल मीडिया पर क्यों भड़के लोग

वीडियो सामने आते ही कई यूजर्स ने इसके विजुअल्स और कहानी पर सवाल उठाए। लोगों ने इसे AI स्लॉप कहकर आलोचना की और कहा कि इसमें इंसानी भावनाओं की कमी साफ नजर आती है। कई दर्शकों का मानना था कि क्रिसमस जैसे भावनात्मक त्योहार के लिए ऐसा AI आधारित विज्ञापन सही नहीं है। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर विरोध बढ़ गया और कंपनी पर दबाव बन गया।

McDonald ने मानी गलती

विवाद बढ़ने के बाद McDonald Netherlands ने बयान जारी कर कहा कि इस कैंपेन का उद्देश्य छुट्टियों के दौरान होने वाले तनाव को दिखाना था, लेकिन इसकी प्रस्तुति उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। कंपनी ने कहा कि वह मानती है कि ज्यादातर लोगों के लिए क्रिसमस ‘साल का सबसे खूबसूरत समय’ होता है और वह सभी ग्राहकों की भावनाओं का सम्मान करती है।

READ MORE: AI सुनाएगा दिन की खबरें, Google News का नया फीचर लॉन्च

विज्ञापन किसने बनाया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह क्रिसमस ऐड एम्स्टर्डम की एडवरटाइजिंग एजेंसी TBWA\Neboko और न्यूजीलैंड की प्रोडक्शन एजेंसी The Sweetshop ने मिलकर तैयार किया था। दावा किया कि उनकी टीम ने करीब सात हफ्तों तक लगातार मेहनत की और हजारों AI जनरेटेड शॉट्स पर काम किया।

READ MORE: Google Nano Banana को टक्कर देने आया ChatGPT Images …जानें खूबियां

पहले भी हो चुका है ऐसा विवाद

गौर करने वाली बात यह है कि पिछले महीने Coca-Cola को भी अपने AI आधारित क्रिसमस विज्ञापन के लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी। उस विज्ञापन को भी लोगों ने अजीब और बेकार बताया था।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Robinhood ने Arbitrum पर 500 से ज्यादा टोकनाइज्ड स्टॉक्स किए लॉन्च
Previous Story

Robinhood ने Arbitrum पर 500 से ज्यादा टोकनाइज्ड स्टॉक्स किए लॉन्च

क्या iPhone 17 होगा सबसे महंगा iPhone? खुला बड़ा राज
Next Story

क्या iPhone 17 होगा सबसे महंगा iPhone? खुला बड़ा राज

Latest from Artificial Intelligence

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss