पैसे दें और ईमानदारी से इस्तेमाल करें… Wikipedia ने चेताया

4 mins read
1K views
November 11, 2025

Wikipedia AI: Wikimedia अब और एक्टिव हो गया है क्योंकि कई AI कंपनियां इसकी विशाल जानकारी का इस्तेमाल कर रही हैं। इसके संचालक Wikimedia Foundation ने AI डेवलपर्स से कहा है कि वेह इसकी सामग्री का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें। इसका मतलब है कि मानव संपादकों को उचित श्रेय दें और बड़े पैमाने पर डेटा के लिए Wikimedia Enterprise का इस्तेमाल करें। यह प्रीमियम डेटा स्रोत AI कंपनियों को जानकारी कुशलता से इस्तेमाल करने में मदद करता है और फाउंडेशन को मुफ्त और भरोसेमंद ज्ञान बनाए रखने में समर्थन देता है।

Wikipedia ने AI कंपनियों को चेतावनी दी है कि जानकारी का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें। मानव संपादकों को श्रेय दें और पारदर्शी रहें, ताकि ज्ञान सुरक्षित और भरोसेमंद बना रहे।

AI बॉट्स और मानव ट्रैफिक पर असर

पिछले कुछ समय में AI बॉट्स ने वेबसाइटों को स्क्रैप करना शुरू कर दिया, जो मानवीय ट्रैफिक जैसा दिखता है। इन पर कार्रवाई के बाद Wikimedia ने ‘मानव पेज व्यूज’ में साल दर साल लगभग 8% की गिरावट दर्ज की है। यह उस साइट के लिए चिंता का विषय है जो स्वयंसेवक संपादकों और पाठकों के दान पर निर्भर करती है। फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि AI कंपनियों को अट्रिब्यूशन और पारदर्शिता का सम्मान करना होगा, नहीं तो लोगों का ऑनलाइन जानकारी पर भरोसा खतरे में पड़ सकता है।

READ MORE: दुबई में क्रिप्टो स्कैमर रोमन नोवाक और उनकी पत्नी की दर्दनाक हत्या

AI का उपयोग मदद के लिए, न कि बदलने के लिए

Wikimedia की नई AI रणनीति का उद्देश्य संपादकों का समर्थन करना है, उन्हें बदलना नहीं। AI का इस्तेमाल अनुवाद, मॉडरेशन और दोहराए जाने वाले कामों में मदद के लिए होगा। लेकिन संपादकीय निर्णय हमेशा मानव संपादकों के हाथ में रहेंगे। Wikimedia यह बताना चाहता है कि तकनीक मदद कर सकती है, लेकिन मानव ज्ञान और पारदर्शिता ही इसकी असली ताकत है।

READ MORE: AI की मांग हुई हल्की, TSMC की सेल्स ग्रोथ पर असर

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Battlefield 6 Update: गेमप्ले, हथियार और वाहन सिस्टम में बड़े सुधार

Next Story

अमेरिकी सेंनेट ने पेश किया Cryptocurrency ड्राफ्ट बिल

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss