पाकिस्तान में रुपया-समर्थित स्टेबलकॉइन और CBDC की तैयारी, जानें क्रिप्टो बाजार, निजी फिनटेक स्टार्टअप और डिजिटल वित्त के अवसर।

पाकिस्तान में डिजिटल रूपया और स्टेबलकॉइन की तैयारी

8 mins read
1.1K views
November 11, 2025

Pakistan Rupee Stablecoin: पाकिस्तान डिजिटल वित्त की दुनिया में कदम बढ़ा रहा है। देश में सरकार रुपया-समर्थित स्टेबलकॉइन और सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी पर विचार कर रही है। एक्सपर्ट मानते हैं कि डिजिटल वित्त देश के बैंकिंग सिस्टम को आधुनिक बना सकता है और अरबों डॉलर के आर्थिक अवसर खोल सकता है, अगर इसके लिए स्पष्ट नियम जल्दी बनाए जाएं।

पाकिस्तान में रुपया-समर्थित स्टेबलकॉइन और CBDC की तैयारी, जानें क्रिप्टो बाजार, निजी फिनटेक स्टार्टअप और डिजिटल वित्त के अवसर।

क्रिप्टो निवेश तेजी से बढ़ा

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानियों ने अब तक क्रिप्टो संपत्तियों में 20 और 30 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 300 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है जो देश की 400 बिलियन डॉलर की GDP के करीब है। SDPI द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में एक्सर्ट ने चेतावनी दी कि अगर कानूनी ढांचा नहीं बनाया गया, तो पाकिस्तान को 25 बिलियन डॉलर तक का नुकसान हो सकता है।

कानूनी मान्यता और सुरक्षा जरूरी

एक्सपर्ट ने सुझाव दिया कि क्रिप्टो को धीरे-धीरे कानूनी मान्यता दी जाए। शुरुआत कंज्यूमर प्रोटेक्शन, साइबर सुरक्षा और अन्य नियमों से हो। CBDC को बड़े पैमाने पर क्रिप्टो अपनाने से पहले जारी करना चाहिए, ताकि रेमिटेंस की लागत कम हो और निगरानी बेहतर हो।

पाकिस्तान बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष जफर मसूद ने कहा कि अगर हम सही कदम उठाते हैं, तो 20 और 25 बिलियन डॉलर तक की कमाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार गंभीरता से रुपया समर्थित स्टेबलकॉइन पर काम कर रही है।

मसूद ने यह भी चेतावनी दी कि डिजिटल रूपया वित्तीय समावेशन को बढ़ा सकता है, लेकिन कमजोर नियम या साइबर सुरक्षा की कमी इसे रोक सकती है।

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के फैसल मझार ने पुष्टि की कि CBDC का प्रोटोटाइप पहले ही तैयार हो रहा है। वर्ल्ड बैंक और IMF का भी सहयोग है। पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करने के बाद ही डिजिटल करेंसी पूरे देश में उपलब्ध होगी।

READ MORE: जापान में जल्द खत्म होगी क्रिप्टो की अंदरूनी ट्रेडिंग, जानें क्यों ?

निजी क्षेत्र की भागीदारी

निजी क्षेत्र में भी डिजिटल वित्त की रुचि बढ़ रही है। फिनटेक स्टार्टअप ZAR ने 12.9 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया है। कंपनी का उद्देश्य स्टेबलकॉइन को पाकिस्तान की बड़ी अनबैंक्ड आबादी तक पहुंचाना है देश में 100 मिलियन से ज्यादा वयस्कों के पास बैंक खाता नहीं है।

पाकिस्तान की नई Virtual Asset Regulatory Authority ने अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो कंपनियों के लिए लाइसेंसिंग फ्रेमवर्क पेश किया है। एक्सचेंज और वर्चुअल एसेट सेवा प्रदाताओं को 2025 के Virtual Assets Ordinance के तहत लाइसेंस के लिए आवेदन करने का मौका मिला है।

READ MORE: हांगकांग में पहली Solana ETF को मंजूरी, क्रिप्टो बाजार में हलचल

भारत की स्थिति

जब पाकिस्तान डिजिटल रूपया और क्रिप्टो नियमों पर काम कर रहा है, भारत भी इस दिशा में सोच रहा है। भारत में स्टेबलकॉइन पर नियम धीरे-धीरे स्पष्ट हो रहे हैं। विदेश में काम करने वाले अधिक भारतीय USDT का इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि यह पारंपरिक बैंकिंग से तेज और सस्ता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Paytm का नया वर्जन App लॉन्च, अब हर पेमेंट पर उगलेगा GOLD
Previous Story

Paytm का नया वर्जन App लॉन्च, अब हर पेमेंट पर उगलेगा GOLD

Next Story

Battlefield 6 Update: गेमप्ले, हथियार और वाहन सिस्टम में बड़े सुधार

Latest from Cryptocurrency

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss