Google

Google ने लॉन्च किया AI टूल, सिर्फ ये कर सकेंगे यूज

4 mins read
1.1K views
December 4, 2024

Google ने अपने दो नए जनरेटिव AI मॉडल Veo और Imagen 3 को बिजनेस के लिए उपलब्ध कराने का ऐलान किया है।

Google AI Tools : Google ने व्यवसाय के लिए अपने दो नए जेनरेटिव AI मॉडल Veo और Imagen 3 को बिजनेस के लिए उपलब्ध कराने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि Google Veo एक AI वीडियो टूल है, जो किसी भी टेक्स्ट का इस्तेमाल करके उसका वीडियो बनाने में मदद करता है। ये मॉडल Google के क्लाउड प्लेटफॉर्म Vertex AI के जरिए उपलब्ध होंगे, जो बिजनेस या एंटरप्राइजेज के लिए AI टूल का एक पूरा सूट प्रदान करता है। आपको बता दें कि Google Veo अभी सभी के लिए उपलब्ध नहीं है। अभी सिर्फ इसे बिजनेस यूजरों के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Veo: इमेज-टू-वीडियो जनरेशन मॉडल

Google DeepMind द्वारा विकसित Veo एक इमेज-टू-वीडियो मॉडल है, जो हाई क्वालिटी और हाई-डेफिनिशन वाले वीडियो बनाता है। यह मॉडल वास्तविक दिखने वाले लोगों और जानवरों का वीडियो भी बना सकता है। यूजर्स Veo पर वीडियो बनाने के लिए अब या तो किसी इमेज के साथ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट अपलोड कर सकते हैं या फिर सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। मॉडल Vertex AI पर प्राइवेट प्रीव्यू में उपलब्ध होगा।

Imagen 3: टेक्स्ट-टू-इमेज जनरेशन मॉडल

Imagen 3 Google का एक नया इमेज जेनरेशन मॉडल है, जो सरल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से वास्तविक और हाई क्वालिटी वाली इमेज बना सकता है। बता दें कि यह मॉडल अगले हफ्ते सभी Vertex AI ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

Imagen 3 को ‘फोटो-रियलिस्टिक और जीवंत’ इमेज बनाने के लिए सबसे अच्छा माना गया है। इसके अलावा, यह मॉडल फोटो को एडिट भी कर सकता है, जिसमें फोटो में नया हिस्सा जोड़ना, हटाना या विस्तारित करना शामिल है। Cadbury, Oreo, और Milka  जैसे ब्रांड पहले से ही इन मॉडलों का उपयोग कर रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

mobile cyber attacks
Previous Story

भारत मोबाइल साइबर अटैक में सबसे आगे

Google
Next Story

AI ब्राउजर आसान करेगा इंसान का आधा काम, ईमेल भी करेगा टाइप

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss