BGMI X Tiger Shroff: लोकप्रिय मोबाइल बैटल रॉयल गेम BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (BGMI) ने टाइगर श्रॉफ को अपना ऑफिशियल फेस बनाया है। इस नई साझेदारी के तहत गेम में टाइगर श्रॉफ को थीम वाले खास कंटेंट में पेश किया गया है। इसमें अभिनेता की आवाज वाला वॉइस पैक, एक्सक्लूसिव आउटफिट और विशेष हथियार शामिल हैं।
KRAFTON ने BGMI में टाइगर श्रॉफ के साथ नया एक्शन-भरपूर इवेंट पेश किया है। इसमें खास वॉइस पैक, यूनिक स्किन्स और रोमांचक रिवॉर्ड्स शामिल हैं, जो गेमिंग अनुभव को और मजेदार बनाते हैं।
इस अपडेट के साथ खिलाड़ी टाइगर श्रॉफ इंस्पायर्ड गियर गोल्ड स्पिन में प्राप्त कर सकते हैं। BGMI का यह नया 4.0 अपडेट Spooky Soiree थीम और नए हॉरर मैप गेमप्ले के साथ आया है। इस थीम में आपको कई चीजें मिलेंगी।
- Exclusive Voice Pack: टाइगर श्रॉफ की आवाज में खास डायलॉग्स।
- CyberFang Suit: भविष्य जैसा सफेद बाघ-थीम वाला सूट।
- Jungle Core Backpack: सुनहरे और ग्रे रंगों वाला सफेद बाघ-प्रेरित बैकपैक।
- Sky Striker Parachute: सफेद बाघ डिज़ाइन वाला पैराशूट।
- Chrome Claw P90 और Claw Burst Grenade: विशेष हथियार और ग्रेनेड स्किन्स।
BGMI की खास कोलैबोरेशन
यह साझेदारी टाइगर श्रॉफ का BGMI के साथ पहला नहीं है। इससे पहले गेम ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों के साथ भी खास अपडेट किए थे। BGMI का मकसद हमेशा भारतीय पॉप कल्चर और गेमिंग को जोड़ना रहा है। यह नया अपडेट खिलाड़ियों को एक ‘फिजिटल’ अनुभव देने का प्रयास है।
READ MORE: अपने दोस्तों के साथ जरूर खेलें यह मोबाइल गेम्स, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ का अनुभव
इस साझेदारी पर टाइगर श्रॉफ ने कहा कि गेमिंग का मतलब है एक्शन, एड्रेनालिन और एनर्जी जैसे मेरे फिल्मी किरदार। मैं खुश हूं कि इस एनर्जी को BGMI के जरिए फैंस तक पहुंचा रहा हूं।
READ MORE: AI लाया नया टूल, सेल्फी से पता चलेगी आपकी असली उम्र और हेल्थ स्टेटस!
KRAFTON इंडिया की प्रतिक्रिया
KRAFTON इंडिया के हेड ऑफ बिजनेस डेवलपमेंट सिद्धार्थ मेहरोत्रा ने कहा कि टाइगर श्रॉफ के साथ यह कोलैब BGMI के मिशन को दर्शाता है। यह साझेदारी सिनेमा की तीव्रता और गेमिंग के रोमांच को जोड़ती है। यह खास BGMI x टाइगर श्रॉफ कोलैब सीमित समय के लिए उपलब्ध है।