भारत को लेकर Bill Gates की ये बात सुनकर आग बबूला हुए यूजर्स

5 mins read
2.6K views
Bill Gates
December 3, 2024

भारत को लेकर बिल गेट्स ने एक ऐसी बात कह दी है, जसे सुनकर हर भारतीय गुस्से में हैं। हाल ही में बिल गेट्स ने भारत को एक प्रयोगशाला बताया है।

Bill Gates Comment On India : बिल गेट्स का पॉडकास्ट इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, इस पॉडकास्ट में गेट्स ने भारत के बारे में कुछ ऐसा कहा है, जिसे जानकर कई भारतीय नाराज हो गए हैं। बिल गेट्स ने भारत को ‘एक तरह की प्रयोगशाला’ बताया है, जिससे लोगों को लगा कि वह भारत को कम आंक रहे हैं।

भारत को कर क्या बोले बिल गेट्स

बिल गेट्स ने भारत के लिए कहा है कि भारत एक ऐसा देश है जिसके सामने स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा जैसी कई चुनौतियां हैं, लेकिन भारत इन चुनौतियों से निपट रहा है और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है। मुझे लगता है कि 20 साल बाद भारत बहुत आगे निकल जाएगा। भारत एक प्रयोगशाला की तरह है, जहां हम नए तरीके आजमा सकते हैं। अगर ये तरीके भारत में कारगर साबित होते हैं, तो इन्हें दुनिया के दूसरे देशों में भी लागू किया जा सकता है। हमारा फाउंडेशन अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा काम करता है। हमारे ज्यादातर नए प्रोजेक्ट भारत में ही शुरू हो रहे हैं। हम भारत में कई नए तरीके आजमा रहे हैं।

क्या कहते हैं यूजर

भारत को लेकर बिल गेट्स की ये बातें लोगों को पसंद नहीं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसका वरोध भी कर रहे हैं। इक यूजर ने लिखा कि भारत एक प्रयोगशाला है और हम भारतीय बिल गेट्स के लिए प्रयोग करने वाले चूहे हैं। इस व्यक्ति ने सरकार से लेकर विपक्षी दलों और मीडिया तक सभी को प्रभावित किया है। उसका कार्यालय यहां बिना किसी नियम-कायदे के चल रहा है और हमारी शिक्षा प्रणाली ने उसे हीरो बना दिया है। पता नहीं हम कब जागेंगे!

भारत में बिल गेट्स की आलोचना गलत

इस मामले में कुछ लोगों का मानना ​​है कि बिल गेट्स की आलोचना गलत है। एक व्यक्ति ने लिखा कि मुझे समझ नहीं आता कि भारत में बिल गेट्स का इतना विरोध क्यों हो रहा है। भारत में कोई वैक्सीन इस्तेमाल नहीं हो रही है। हाल ही में बिल गेट्स ने भारत की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि भारत कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए बहुत कोशिश कर रहा है और इस काम के लिए भारत को “ए” ग्रेड मिलना चाहिए।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Bitcoin
Previous Story

Apple के CEO का Bitcoin को लेकर क्या है प्लानिंग

Netflix user
Next Story

Netflix यूजर्स याद रखें ये बातें! वरना तो हो जाएंगे बर्बाद

Latest from Latest news

chrome

Chrome में आएगा Gemini AI का सुरक्षा कवच, स्कैम वेबसाइट्स पर कसेगा शिकंजा

Chrome security: ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच Google अब अपने Chrome ब्राउज़र को और ज्यादा स्मार्ट बनाने जा रहा है। Gemini AI की ताकत से Chrome जल्द ऐसे स्कैम वेबसाइट्स को पहचान सकेगा, जो यूज़र्स को
iphone

iPhone 18 के लिए मेमोरी महंगी, मुनाफे पर पड़ सकता है असर

iPhone 18 AI Boom: Artificial Intelligence के तेज़ी से विस्तार ने पूरी टेक इंडस्ट्री की सप्लाई चेन को हिलाकर दिया है। खासतौर पर AI सर्वर्स में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी
Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google Search Updates: टेक दिग्गज Google ने अपनी सर्च सर्विस में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं। अब यूजर्स के लिए जानकारी खोजना और रिसर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। ये बदलाव खासकर AI Overviews और AI Mode से जुड़े हैं। Google Search में

Don't Miss