फोन में हैं ये 15 Apps तो तुरंत करें Delete, देखें लिस्ट

5 mins read
1.7K views
November 28, 2024

एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारतीय Google Play Store से ऐसे कई ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं जिसके कारण वह धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं।

15 Fake apps : भारत में सबसे ज्यादा लोग फर्जी ऐप डाउनलोड करते हैं। ऐसा कहना हमारा नहीं बल्कि एक रिपोर्ट में सामने आई है। Google Play Store से लोगों ने ऐसे ऐप डाउनलोड किए हैं जो तुरंत लोन दिलाने का वादा करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि असल में ये धोखाधड़ी वाले ऐप हैं। पहले ये ऐप्स आपकी सारी प्राइवेट इन्फॉर्मेशन जैसे नाम, पता, फोन नंबर और बैंक डिटेल्स चुरा लेंगे फिर ये लोग आपके बैंक अकाउंट से सारे पैसे निकाल लेंगे। बता दें कि कुछ ऐप्स को स्टोर से हटा दिया गया है, लेकिन कई लोगों के फोन में अभी भी ये ऐप्स मौजूद हैं। अगर आपके पास भी ये ऐप्स हैं तो आपको इससे होने वाले खतरे के बारे में पता होना चाहिए।

ये ऐप्स आपकी सारी जानकारी ले लेते हैं

जब आप इन फर्जी ऐप्स को डाउनलोड करते हैं तो आपसे कई तरह की परमिशन मांगी जाती हैं। इनमें आपके फोन के कॉल, मैसेज, कैमरा, माइक्रोफोन और लोकेशन एक्सेस करने की परमिशन शामिल होती है। लोग जल्दी लोन पाने के चक्कर में ये परमिशन दे देते हैं। इन ऐप्स को जैसे ही ये परमिशन मिलता है ये आपकी बैंक डिटेल्स और OTP चुरा लेते हैं।

ये ऐप्स Google के सुरक्षा नियमों को भी चकमा देते हैं, जिसकी वजह से ये Play Store पर दिखाई देते रहते हैं। इस मामले को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि इन ऐप्स के जरिए हैकर्स उनकी प्राइवेट तस्वीरें चुराकर उन्हें धमकाते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके फोन में भी ये फर्जी ऐप है तो आप बिना देर करें उसे तुरंत डिलीट कर दें। आइए आपको बताते हैं कि ये कौन से ऐप्स हैं।

ये 15 ऐप्स करें डिलीट

  • Préstamo Seguro-Rápido, seguro
  • Préstamo Rápido-Credit Easy
  • ได้บาทง่ายๆ-สินเชื่อด่วน
  • RupiahKilat-Dana cair
  • ยืมอย่างมีความสุข – เงินกู้
  • เงินมีความสุข – สินเชื่อด่วน
  • KreditKu-Uang Online
  • Dana Kilat-Pinjaman kecil
  • Cash Loan-Vay tiền
  • RapidFinance
  • PrêtPourVous
  • Huayna Money
  • IPréstamos: Rápido
  • ConseguirSol-Dinero Rápido
  • ÉcoPrêt Prêt En Ligne

Google ने पहले से ही कर रखा है अलर्ट

Google ने लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में अलर्ट किया है। आजकल लोग काफी ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं। जालसाज मुफ्त सामान या अच्छे निवेश के अवसरों का वादा करके लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं। कई लोग इन धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं और अपना पैसा खो देते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

AI मॉडल्स बनाकर बन रहे करोड़पति, जानिए कैसे

Next Story

फोन में कितना समय बर्बाद किया, इन स्टेप्स से करें पता

Latest from Tech News

Don't Miss