2026 से पहले खत्म हो जाएगी... Elon Musk ने की डराने वाली भविष्यवाणी

2026 से पहले खत्म हो जाएगी… Elon Musk ने की डराने वाली भविष्यवाणी

4 mins read
883 views
August 15, 2025

ऑटोमेशन से मजदूरी की कमी पूरी की जा सकती है और रोबोटिक केयरगिवर्स तथा स्मार्ट हेल्थ सॉल्यूशंस बुजुर्गों की देखभाल को आसान बना सकते हैं।

Elon Musk Prediction : Tesla के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में जापान की जनसंख्या संकट को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो जापान इस साल करीब 10 लाख लोगों को खो देगा। मस्क के अनुसार, इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए AI एक प्रभावी समाधान हो सकता है।

उन्होंने X पर लिखा कि जापान में जन्म और मृत्यु दर के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह कोई नई समस्या नहीं है बल्कि पिछले कई दशकों से जारी है।

जनसंख्या कम होने से देश को नुकसान होगा

मस्क का मानना है कि जापान की जनसंख्या में कमी का असर देश की अर्थव्यवस्था और समाज दोनों पर पड़ेगा। घटती जनसंख्या के कारण वर्कफोर्स में कमी आएगी और हेल्थकेयर सेक्टर पर ज्यादा दबाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह स्थिति लगभग 50 साल से बन रही है। अब इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जापान में इस साल जन्म की तुलना में करीब 9 लाख ज्यादा मौतें दर्ज हुई हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक जनसंख्या गिरावट का रिकॉर्ड है। इसके पीछे कई कारण बताए गए हैं।

READ MORE: Google और X पर स्कैम, हर क्लिक में उड़ जाएंगे आपके पैसे

X की CEO ने दिया इस्तीफा, दो साल बाद लिया ऐसा फैसला

AI है एकमात्र समाधान

मस्क का कहना है कि AI और आधुनिक टेक्नोलॉजी इस संकट को कम करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। ऑटोमेशन से मजदूरी की कमी पूरी की जा सकती है और रोबोटिक केयरगिवर तथा स्मार्ट हेल्थ सॉल्यूशंस बुजुर्गों की देखभाल को आसान बना सकते हैं। मस्क के अनुसार, अगर जापान समय रहते AI और तकनीक को अपनाता है तो यह जनसंख्या गिरावट के असर को काफी हद तक रोक सकता है और भविष्य को स्थिर बनाने में मदद कर सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

बड़ा फैसला: 13 नवंबर से यहां नहीं खेल पाएंगे PUBG
Previous Story

बड़ा फैसला: 13 नवंबर से यहां नहीं खेल पाएंगे PUBG

सिर्फ 17,000 में खरीदें Realme GT 7T!, जानें कहां मिल रहा ऑफर
Next Story

सिर्फ 17,000 में खरीदें Realme GT 7T!, जानें कहां मिल रहा ऑफर

Latest from Latest news

Don't Miss