TechnoXian World Cup 2025: 60 से अधिक देशों ने मिलकर रचा रोबोटिक्स का इतिहास

TechnoXian World Cup 2025: 60 से अधिक देशों ने मिलकर रचा रोबोटिक्स का इतिहास

5 mins read
1.1K views
September 2, 2025

TechnoXian World Cup 2025: नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित टेक्नोएक्सियन वर्ल्ड कप 9.0 का तीसरा दिन पूरी तरह से तकनीक, नवाचार और जोश से भरा रहा। इस आयोजन को ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (AICRA) ने आयोजित किया। इसमें 22,000 से ज्यादा प्रतिभागियों और 1,00,000 से अधिक दर्शकों की मौजूदगी ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा रोबोटिक्स इवेंट बना दिया। 

टेक्नोएक्सियन वर्ल्ड कप 9.0 में 22,000 से ज्यादा प्रतिभागी और 100 देशों की टीमें शामिल हुईं। रोबोटिक्स और AI का यह दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट बना। 

इस साल 60 से ज्यादा देशों की टीमों ने इसमें भाग लिया और रोबो सॉकर, ड्रोन बैटल्स जैसे रोमांचक मुकाबलों में अपने हुनर और रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया। हर जीत के साथ दर्शकों की तालियों ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। 

तकनीक और प्रतिस्पर्धा का वैश्विक मंच 

यह प्रतियोगिता सिर्फ रोबोट चलाने की नहीं थी बल्कि इसमें तकनीकी स्किल, नवाचार और टीमवर्क की असली परीक्षा हुई। खिलाड़ियों ने तेजी से बदलते मुकाबलों में रणनीति के साथ प्रदर्शन कर यह साबित किया कि तकनीक में भविष्य छिपा है। 

टेक्नोएक्सियन न केवल एक प्रतियोगिता बन गया, बल्कि एक ऐसा मंच बन गया जहां 200 से अधिक प्रदर्शकों ने अपनी नई रोबोटिक्स और AI प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया। इससे न केवल युवा इनोवेटर्स को प्रोत्साहन मिला बल्कि उद्योग जगत और निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ी। 

READ MORE: चीन का कमाल, अब बना रहा ‘प्रेग्नेंट रोबोट’ 

Elon Musk का रोबोट बना घर का हेल्पर, देखिए चौंकाने वाला Video 

टेडेक्स 2025: विचारों का संगम 

इस इवेंट में आयोजित TEDEX 2025 भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स, नीति-निर्माताओं और उद्यमियों ने तकनीक, शिक्षा और ऑटोमेशन के भविष्य पर चर्चा की। स्टार्टअप्स और बड़ी कंपनियों के बीच विचार विमर्श ने यह साफ कर दिया है कि नवाचार ही आने वाले समय की दिशा तय करेगा। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ऑटो शेयरों में जोरदार उछाल, GST कटौती की उम्मीद से निवेशकों में उत्साह
Previous Story

ऑटो शेयरों में जोरदार उछाल, GST कटौती की उम्मीद से निवेशकों में उत्साह

Semicon India 2025: PM मोदी को भेंट की गई पहली 'मेड इन इंडिया' चिप
Next Story

Semicon India 2025: PM मोदी को भेंट की गई पहली ‘मेड इन इंडिया’ चिप

Latest from Technology

सॉफ्टवेयर की सप्लाई चेन पर साइबर हमला, दुनिया भर की कंपनियों में मचा हड़कंप!

सॉफ्टवेयर की सप्लाई चेन पर साइबर हमला, दुनिया भर की कंपनियों में मचा हड़कंप!

Supply Chain Cyber Attack:  डिजिटल दुनियां के इस दौर में  साइबर सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है। जिसको लेकर विश्वभर में चिंता
Anthropic, OpenAI execs meet Hindu and Sikh religious leaders as they try to make ethical AI

AI के ‘दिमाग’ में डाले जाएंगे नैतिक मूल्य, धर्मगुरुओं से शुरू हुई चर्चा

Ethical ai discussion: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अपनी क्षमता के बदौलत हर क्षेत्र में अपना प्रभाव बना चुकी

Don't Miss