अब क्रिएटिव राइटिंग भी करेगा ChatGT, आया नया अपडेट

4 mins read
8.1K views
November 25, 2024

ChatGPT का यूज करने वालों के लिए खुशखबरी है क्योंकि अब ChatGPT क्रियेटिव राइटिंग भी कर सकेगा। यह अभी Plus सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स और API के जरिए डेवलपर्स के लिए ही उपलब्ध है।

OpenAI Updates GPT-4o : ChatGPT का नियमित इस्तेमाल करते हैं और आपको शिकायत थी कि यह क्रिएटिव राइटिंग नहीं करता है तो आपके लिए खुशखबरी है। OpenAI ने अब GPT-4o के लिए नया अपडेट जारी किया है, जिससे क्रिएटिव राइटिंग भी की जा सकती है। OpenAI ने इसकी जानकारी X पर दी है।

लॉन्चिंग के बाद हुआ पहला अपडेट

GPT-4o के लॉन्च होने के बाद यह पहला अपडेट जारी किया गया है। GPT-4o को GPT-4 Turbo भी कहा जाता है। GPT-4o के नए फीचर्स को अभी सिर्फ प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए जारी किया गया है, लेकिन बाद में इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। बता दें कि GPT-4o के नए अपडेट से क्रिएटिव राइटिंग भी की जा सकेगी। ऐसे में जो लोग नियमित रूप से कंटेंट के लिए GPT-4o का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें काफी फायदा होगा।

GPT-4o को लेकर जारी हो रहा अपडेट

GPT-4o AI मॉडल केवल ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन वाले उपयोगकर्ताओं और API के माध्यम से डेवलपर्स के लिए उपलब्ध है। एक पूर्व उपयोगकर्ता ने GPT-4o के नए फीचर्स के बारे में इसकी जानकारी दी है। उपयोगकर्ता का दावा है कि यह मॉडल जटिल आंतरिक तुकबंदी संरचनाओं के साथ Eminem-शैली के रैप सिफर बना सकता है।

Red Teaming को लेकर नया पेपर जारी

Red Teaming में डेवलपर्स और कंपनियां अपने सॉफ्टवेयर और सिस्टम में कमजोरियों, संभावित खतरों और सुरक्षा मुद्दों का परीक्षण करने के लिए बाहरी विशेषज्ञों को नियुक्त करती हैं। ज्यादातर AI कंपनियां संगठनों, प्रॉम्प्ट इंजीनियरों और एथिकल हैकर्स के साथ मिलकर काम करती हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके मॉडल हानिकारक, गलत या भ्रामक आउटपुट न दें। इसका उपयोग यह जांचने के लिए भी किया जाता है कि क्या AI सिस्टम को “जेलब्रेक” किया जा सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Apple की भारत में बढ़ी मुश्किल, CCI ने लिया ऐसा फैसला

Next Story

Starlink सैटेलाइट हुई लॉन्च, यहां के लोग उठाएंगे फायदा

Latest from Tech News

Don't Miss