अब स्मार्ट टीवी, फ्रिज और कार भी करेंगे पेमेंट, जानें पूरी जानकारी

अब स्मार्ट टीवी, फ्रिज और कार भी करेंगे पेमेंट, जानें पूरी जानकारी

5 mins read
828 views
August 23, 2025

NPCI ने अभी तक UPI 3.0 की आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है लेकिन इसे Global Fintech Fest 2025 में अक्टूबर तक पेश किया जा सकता है।

UPI AutoPay Feature: अगर आप UPI से पेमेंट करते हैं तो आपके लिए यह बड़ी खबर है। UPI का नया वर्जन UPI 3.0 जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है। इसे NPCI लेकर आएगा। इस अपग्रेड का मकसद है कि यूजर्स को डिजिटल पेमेंट का और भी आसान, सुरक्षित और स्मार्ट अनुभव मिले।

UPI 3.0 में क्या होगा नया?

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि पेमेंट सिर्फ आपके स्मार्टफोन से ही नहीं स्मार्ट डिवाइस से भी हो सकेंगी। यानी कि आपका स्मार्ट टीवी, स्मार्ट वॉच, स्मार्ट फ्रिज, वॉशिंग मशीन और यहां तक कि कार भी UPI पेमेंट कर सकेगी।

इसे IoT X`टेक्नोलॉजी से जोड़ा जाएगा। IoT का मतलब है रोज़मर्रा के वो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, जो इंटरनेट से जुड़े रहते हैं। UPI 3.0 आने के बाद आपको सिर्फ फोन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। घर का कोई भी स्मार्ट डिवाइस आपकी तरफ से पेमेंट कर पाएगा।

AutoPay और UPI Circle का फायदा

  • आपका बिल और पेमेंट ऑटोमैटिक हो जाएगा। यह सब आपके स्मार्ट डिवाइस खुद ही पेमेंट कर देंगे।
  • इस फीचर से आप अपने भरोसेमंद डिवाइस और फैमिली मेंबर्स के बीच एक सर्कल बना सकेंगे।

लोगों को हमेशा यह डर होता है कि कहीं ऑटोमैटिक पेमेंट से ज्यादा पैसे तो नहीं कट जाएंगे। इसके लिए UPI 3.0 में पेमेंट लिमिट सेट करने का फीचर दिया जाएगा।

कब आएगा UPI 3.0?

NPCI ने अभी तक UPI 3.0 की आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है लेकिन इसे Global Fintech Fest 2025 में अक्टूबर तक पेश किया जा सकता है। इसके बाद इसे आम यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा।

Read more: Realme फैंस के लिए लॉन्च हो रहा ये दमदार स्मार्टफोन, कैमरा-चार्जिंग सब में टॉप

Google ने लॉन्च किया Gemma 3n मॉडल, स्मार्टफोन बनेगा AI मशीन

क्यों खास है यह अपग्रेड?

भारत दुनिया का सबसे बड़ा UPI मार्केट है। हर दिन करोड़ों ट्रांजैक्शन UPI से किए जाते हैं। UPI 3.0 के आने से डिजिटल पेमेंट का दायरा और बढ़ जाएगा। अब पेमेंट सिर्फ फोन से नहीं बल्कि घर के स्मार्ट डिवाइस से भी संभव होगा। यह अपग्रेड न सिर्फ पेमेंट को आसान बनाएगा बल्कि सुरक्षा और सुविधा को भी नई ऊंचाई देगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Sony की यूरोप वापसी की नई उम्मीद बना Xperia 1 VII
Previous Story

Sony की यूरोप वापसी की नई उम्मीद बना Xperia 1 VII

Google ने लॉन्च किया ‘Gemini for Government’, सरकारी एजेंसियों के लिए सस्ता समाधान
Next Story

Google ने लॉन्च किया ‘Gemini for Government’, सरकारी एजेंसियों के लिए सस्ता समाधान

Latest from Apps