पनी ने यह Bitcoin औसतन 98,746 यूरो प्रति BTC की दर से खरीदे। इस खरीद के लिए हाल ही में जुटाई गई पूंजी का यूज किया गया है।
Capital B : फ्रांस की मशहूर लिस्टेड कंपनी Capital B ने हाल ही में 126 Bitcoin खरीदे हैं जिनकी कुल कीमत करीब 12.4 मिलियन यूरो है। कंपनी ने X पर इस खरीद की जानकारी दी है। अब कैपिटल बी के पास कुल 2,201 बिटकॉइन हो चुके हैं। साल की शुरुआत से अब तक कंपनी का BTC रिटर्न रेट 1,519.5% तक पहुंच गया है।
Bitcoin की सुरक्षा Taurus को सौंपी गई
कंपनी ने यह Bitcoin औसतन 98,746 यूरो प्रति BTC की दर से खरीदे। इस खरीद के लिए हाल ही में जुटाई गई पूंजी का यूज किया गया है जिसमें Peak Hodl Ltd से 8.7 मिलियन यूरो और TOBAM BITCOIN ALPHA FUND से 5 मिलियन यूरो मिले हैं। Bitcoin खरीद में मदद Banque Delubac & Cie ने की है जो फ्रांस के AMF में रजिस्टर्ड है। इन Bitcoin की सुरक्षा Taurus को सौंपी गई है।
क्या है कंपनी का BTC नेट एसेट वैल्यू
Capital B खुद को यूरोप की पहली Bitcoin ट्रेजरी कंपनी के रूप में पेश कर रही है। इसका लक्ष्य है कि समय के साथ प्रति शेयर Bitcoin की संख्या बढ़ाई जाए। फिलहाल, कंपनी का BTC नेट एसेट वैल्यू 217 मिलियन यूरो से ज्यादा हो चुका है।
READ MORE: डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से गिरी Bitcoin की कीमत
Strategy ने Crypto वर्ल्ड में मचाई हलचल, खरीदे 21,021 Bitcoin!
इसके साथ कंपनी ने कुछ बड़े शेयर बदलने के सौदे भी पूरे किए हैं। TOBAM ने 15 लाख OCA A-02 को बदलकर 21 लाख शेयर बनाए जबकि Fulgur Ventures ने 47.6 लाख OCA B-01 को बदलकर 87.5 लाख शेयर ले लिए। अब कंपनी के कुल डायल्यूटेड शेयर 331.2 मिलियन हो गए हैं। शेयरों में बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी अपने लक्ष्यों से आगे है। इस साल की शुरुआत से अब तक उसे 607.8 Bitcoin का लाभ और 60 मिलियन यूरो से ज्यादा की कमाई हुई है।