Google के पूर्व अधिकार की चेतावनी! 2027 से बढ़ेगी बेरोजगारी

Google के पूर्व अधिकार की चेतावनी! 2027 से बढ़ेगी बेरोजगारी

4 mins read
800 views
August 7, 2025

गॉडट ने इस मामले में कहा है कि 2027 से AI-powered automation की वजह से कई बड़ी नौकरियां खत्म हो सकती हैं।

Former Google executive Mo Gawdat: Google AI दिन-ब-दिन ताकतवर होता जा रहा है जिसकी वजह से कई टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि आने वाले समय में लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं। इस बीच अब Google के पूर्व अधिकारी मो गॉडट सामने आए हैं।

गॉडट ने इस मामले में कहा है कि 2027 से AI-powered automation की वजह से कई बड़ी नौकरियां खत्म हो सकती हैं। इनमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर, CEO और पॉडकास्ट बनाने वाले लोग भी शामिल हैं। उन्होंने इस समय को ‘नरक से पहले का रास्ता’ बताया है। यानी एक ऐसा दौर जब चीजें बहुत मुश्किल होंगी।

सिर्फ 3 लोग चला रहे 350 लोगों का काम

गॉडट अब अपनी खुद की कंपनी Emma.love चला रहे हैं जो AI पर बेस्ड एक रिलेशनशिप स्टार्टअप है। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी में सिर्फ 3 लोग काम कर रहे हैं जबकि पहले ऐसा काम करने के लिए 300 से ज्यादा डेवलपर लगते थे। इससे पता चलता है कि AI कितनी तेजी से इंसानों की जगह ले रहा है।

पढ़े-लिखे लोग होंगे बेरोजगार?

गॉडट का मानना है कि इस बार AI का सबसे बड़ा असर मैन्युअल वर्कर्स पर नहीं बल्कि पढ़े-लिखे मिडल क्लास पर पड़ेगा। जो लोग टॉप 0.1% में नहीं होंगे वह धीरे-धीरे बेरोजगार हो सकते हैं। इससे उनमें मानसिक तनाव, अकेलापन और समाज में अशांति भी बढ़ सकती है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/technology/top-5-dangerous-technologies-for-humanity/

https://hindi.analyticsinsight.net/technology/new-technology-blocks-location-access-from-websites-and-apps/

उम्मीद की किरण

उनका मानना है कि 2040 के बाद एक नई सोच वाली दुनिया बनेगी जहां लोग क्रिएटिविटी, प्यार और समुदाय की भावना में जिएंगे। इसके लिए सरकारों को Universal Basic Income और नैतिक AI डेवलपमेंट जैसे कदम उठाने होंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

टिम कुक ने ट्रंप को क्यों दिया खास गिफ्ट, क्या है आपकी राय?
Previous Story

टिम कुक ने ट्रंप को क्यों दिया खास गिफ्ट, क्या है आपकी राय?

DeFi में अब बिना किसी बिचौलिए के यूज होगा Bitcoin
Next Story

DeFi में अब बिना किसी बिचौलिए के यूज होगा Bitcoin

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss