हैदराबाद में बड़ा फर्जीवाड़ा, फेक Apple प्रोडक्ट्स बेचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद में बड़ा फर्जीवाड़ा, फेक Apple प्रोडक्ट्स बेचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

4 mins read
830 views
July 28, 2025

इस रेड में कुल 2,761 नकली प्रोडक्ट्स बरामद किए गए हैं। इनमें iPhone, iPad, Apple Watch, AirPods और पावर बैंक शामिल हैं।

Fake Apple Products Seized : Apple के नाम पर मार्केट में नकली प्रोडक्ट्स बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई हैदराबाद के टास्क फोर्स ने की है। फोर्स ने यहां से करीब 3 करोड़ रुपये के नकली Apple डिवाइसेज जब्त किए हैं। इस रेड में कुल 2,761 नकली प्रोडक्ट्स बरामद किए गए हैं। इनमें iPhone, iPad, Apple Watch, AirPods और पावर बैंक शामिल हैं। यह कार्रवाई मीर चौक थाना क्षेत्र में की गई।

3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शाहिद अली, इरफान अली और संतोष रतापुरोहित शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये लोग मुंबई से नकली प्रोडक्ट्स खरीदते थे और फिर उसमें नकली Apple का लोगो, स्टिकर और सील लगाकर बाजार में बेचने की कोशिश करते थे और लोगों को ठगने की कोशिश करते थे।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/ai-smart-glasses-will-launched-soon-lenskart-and-snapdragon-deal/

https://hindi.analyticsinsight.net/gadgets/apple-introduces-adaptive-power-mode-for-battery-and-performance/

असली और नकली प्रोडक्ट्स की पहचान कैसे करें?

अगर आप भी नया फोन या कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह जानकारी बेहद काम की है। फोन खरीदते समय सबसे पहले आप प्रोडक्ट की पैकेजिंग को ध्यान से देखें क्योंकि नकली प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग में अक्सर कुछ गलतियां होती हैं।

अगर पैकेजिंग से कुछ साफ न हो पाए तो भारत सरकार द्वारा जारी BIS वेबसाइट या UMANG ऐप का भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको उसमें प्रोडक्ट का सीरियल नंबर डालना होगा। अगर नंबर BIS डेटाबेस में नहीं आता है तो समझ जाइए कि वह प्रोडक्ट नकली है और आपको ठगने की कोशिश की जा रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

2025 में TCS, Microsoft और Intel ने निकाले कई वर्कर, जानें क्या इसकी वजह
Previous Story

2025 में TCS, Microsoft और Intel ने निकाले कई वर्कर, जानें क्या इसकी वजह

Sequans Communications ने फिर दिखाई Crypto में दिलचस्पी, खरीदे नए 755 Bitcoin
Next Story

Sequans Communications ने फिर दिखाई Crypto में दिलचस्पी, खरीदे नए 755 Bitcoin

Latest from Gadgets

Don't Miss