Apple ने लॉन्च किया iOS 26 Beta 4, डिजाइन से लेकर AI तक हुए कई बदलाव

Apple ने लॉन्च किया iOS 26 Beta 4, डिजाइन से लेकर AI तक हुए कई बदलाव

6 mins read
973 views
July 23, 2025

iOS 26 Beta 4 फिलहाल डेवेलपर्स के लिए जारी हो गया है और जल्द ही आम यूजर्स के लिए पब्लिक बीटा के रूप में भी आ सकता है।

iOS 26 Beta 4: Apple ने मंगलवार को iOS 26 Beta 4 लॉन्च कर दिया है। यह अपडेट न सिर्फ इंटरफेस को बेहतर बनाता है बल्कि Apple Intelligence की कुछ रुकी हुई सुविधाएं भी फिर से शुरू करता है। उम्मीद है कि यह वर्जन जल्द ही पब्लिक Beta टेस्टर्स को भी 23 जुलाई से मिल सकता है।

लिक्विड ग्लास इंटरफेस फिर से शानदार बना

iOS 26 के नए Beta में सबसे बड़ा बदलाव Liquid Glass इंटरफेस में देखा गया है। Beta 3 में यह इंटरफेस बहुत ज्यादा फॉग्ड और धुंधला हो गया था जिसके कारण यूजर एक्सपीरियंस पर गहरा असर हुआ था। इस बार इंटरफेस को थोड़ा ट्रांसपेरेंट बनाया गया है जिससे बैकग्राउंड का रंग साफ झलकता है। म्यूजिक, फ़ोटो और ऐप स्टोर जैसे ऐप्स में अब मेन्यू बार ज्यादा स्टाइलिश दिखते हैं। लॉक स्क्रीन पर जब यूजर नोटिफिकेशन स्क्रॉल करते हैं तो बैकग्राउंड हल्का डार्क हो जाता है, जिससे टेक्स्ट पढ़ना आसान होता है।

Apple Intelligence नोटिफिकेशन फिर से एक्टिव

जनवरी में Apple ने अपने AI नोटिफिकेशन समरी फीचर को बंद कर दिया था क्योंकि वह गलत और मिसलीडिंग कंटेट बना रहा था। अब Beta 4 में यह फीचर वापिस आ गया है। यूजर्स से अब एक पॉप-अप के जरिए पूछा जाएगा कि क्या वह कुछ ऐप्स के लिए AI समरी ऑन करना चाहते हैं। वहीं अब हर समरी पर Summarized by Apple Intelligence लिखा होगा, जिससे किसी भी यूजर को इसमें कंफ्यूजन नहीं होगा।

कैमरा ऐप और वॉलपेपर में बदलाव

इसमें कैमरा ऐप को नया लुक भी मिला है। जब आप पहली बार कैमरा खोलेंगे तो आपको एक छोटा सा स्प्लैश दिखाई देगा। वहीं, वॉलपेपर सेक्शन में भी बदलाव आया है। इसमें नए रंग जैसे Dusk और Halo के अलावा एक नया Dynamic मोड जोड़ा गया है, जो समय के हिसाब से वॉलपेपर का शेड बदलता है। CarPlay में भी नए रेड, ग्रीन और ब्राउन वॉलपेपर मिलते हैं, लेकिन पुराने डिजाइंस हटा दिए गए हैं।

पासकोड, कॉल सेटिंग और अन्य छोटे बदलाव

  • पासकोड सेटिंग्स का लेआउट अब नया है और इसमें टेक्स्ट लेफ्ट साइड में दिखता है।
  • Face ID & Passcode सेक्शन में अब बताया गया है कि पासकोड का काम क्या होता है।
  • Late Night Mode को अब Reduce Loud Sounds कहा गया है और इसमें एक छोटा सा डिस्क्रिप्शन भी दिया गया है।
  • कॉल स्क्रीनिंग फीचर में अब तीन ऑप्शन मिलते हैं। इनमें सभी कॉल्स को अलाउ करना, कॉलर से कारण पूछना, या अननोन नंबर को साइलेंस करना शामिल है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/fau-g-bharat-league-starts-you-will-get-prize-of-3-lakh/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/gadgets/apple-new-coo-sabih-khan-appoint-jeff-williams-will-retire-soon/

सुधार और बग फिक्स

  • Safari अब लंबे वेब एड्रेस के लिए फॉन्ट साइज एडजस्ट करता है।
  • Apple Music का AutoMix अब Dolby Atmos सपोर्ट करता है।
  • Passwords ऐप अब वेबसाइट्स से लोगो और पासकी सपोर्ट दिखा सकता है।
  • Clock ऐप से Recent Timers फीचर हटा दिया गया है।
  • Phone ऐप में सर्च बार वापिस आ गया है।
  • बैटरी परसेंटेज अब Control Center में सही से दिखता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Perplexity AI के CEO ने युवाओं को दी सलाह, कहा- इस काम में समय न करें बर्बाद वर्ना...
Previous Story

Perplexity AI के CEO ने युवाओं को दी सलाह, कहा- इस काम में समय न करें बर्बाद वर्ना…

पुतिन ने रूस में बैन किया WhatsApp! इस मैसेजिंग ऐप को यूज करने का आदेश
Next Story

पुतिन ने रूस में बैन किया WhatsApp! इस मैसेजिंग ऐप को यूज करने का आदेश

Latest from Gadgets

Don't Miss