रॉकेट में Elon Musk ने क्यों भेजा केला? वजह कर देगी हैरान

6 mins read
1.3K views
November 21, 2024

एलन मस्क ने अपने स्पेसक्राफ्ट पर नजर रखने के लिए एक केला भी भेजा है। जब इसकी वजह सामने आई तो सभी हैरान हो गए

Elon Musk : दुनिया के सबसे बड़े अरबपतियों में से एक एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने हाल ही में एक नया कारनामा किया है। कंपनी ने अपने शक्तिशाली रॉकेट ‘स्टारशिप’ की छठी उड़ान का सफल टेस्ट किया है। इस मिशन में सबसे खास था ‘केला’। जी हां, एलन मस्क ने इस मिशन में रॉकेट के अंदर एक केला भी भेजा था, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। यहां तक ​​कि स्टारशिप पर भी कंपनी ने बाहर केले का स्टिकर इस्तेमाल किया है।

स्पेसक्राफ्ट में भेजा गया केला

SpaceX ने मंगलवार को अपने स्पेसक्राफ्ट की छठी टेस्ट फ्लाइट में एक केला भी भेजा था। इस बनावटी केले को फ्लाइट में सुरक्षित स्थान पर रखा गया था। दरअसल, जब कोई भी स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी की कक्षा से निकलकर अंतरिक्ष में प्रवेश करता है, तो वहां गुरुत्वाकर्षण या ग्रेविटी जीरो हो जाता है। यह बनावटी केला स्पेसक्राफ्ट की निगरानी कर रहे क्रू के लिए संकेतक बन गया। जैसे ही स्टारशिप माइक्रोग्रैविटी में पहुंचा यह ‘फेक केला’ हवा में तैरने लगा तभी टीम को पता चल गया कि अब वहां जीरो गुरुत्वाकर्षण है। यानी वैज्ञानिकों को भौतिक प्रमाण मिल गए कि अब स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में पहुंच चुका है।

अंतरिक्ष में कार्गो भी भेजा जा सकता है

इस केले को कार्गो होल्ड में रखा गया था। कंपनी ने इसके साथ एक कार्गो बॉक्स भी भेजा था। यह एक आसान तरीका है, जिसे वैज्ञानिक जीरो ग्रैविटी का पता लगाने के लिए अपनाते हैं, लेकिन केले का इस्तेमाल पहली बार इस काम के लिए किया गया है। इसके पीछे SpaceX का कुछ और मकसद है। दरअसल, कंपनी ने इसका इस्तेमाल यूएस FAA की नियामक प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए किया, ताकि कंपनी को भविष्य में किसी तरह की बाधा का सामना न करना पड़े। एक तरह से SpaceX ने FAA को यह दिखाने की भी कोशिश की है कि अंतरिक्ष में कार्गो भी भेजा जा सकता है। कंपनी ने कहा कि उसने पहली बार अंतरिक्ष में फिजिकल पेलोड भेजा है।

कंपनी आगे भी कई और प्रयोग कर सकती है

SpaceX  ने यह बिल्कुल नया प्रयोग किया है, जो भविष्य में FAA के लिहाज से इसकी उड़ानों को आसान बनाने में मददगार साबित होगा। ऐसा लगता है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि कंपनी को अपने स्पेस प्रोजेक्ट्स में किसी तरह की देरी का सामना न करना पड़े। बता दें कि कंपनी आने वाले समय में इस तरह के और भी प्रयोग कर सकती है। इतना ही नहीं जल्द ही कंपनी कार्गो टेस्टिंग शुरू करने जा रही है, जिसके लिए इस केले ने पहले ही भूमिका तैयार कर ली है। हालांकि, SpaceX के इस प्रयोग पर इंटरनेट पर कई तरह के मीम्स भी देखने को मिल रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

BJP का आरोप, महाराष्ट्र चुनाव में हुआ Bitcoin स्कैम

Next Story

Alert! Apple यूजर्स जल्द करें इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट, जानें स्टेप्स

Latest from Latest news

क्या AI बदल देगा पढ़ाई का भविष्य? छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा

AI in Education: आज AI Education और डिजिटल तकनीक ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में बदलना शुरू कर दिया है अब अच्छी शिक्षा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही  इंटरनेट, स्मार्टफोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लाखों छात्रों तक बेहतर पढ़ाई पहुंच रही है।  भारत में AI आधारित शिक्षा दे रही नई दिशा, जानें कैसे तकनीक, इंटरनेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छात्रों की पढ़ाई को आसान बना रहे। AI Education ने बदली पढ़ाई की तस्वीर  पहले बेहतरीन शिक्षक की पढ़ाई सिर्फ उसी क्लासरूम तक सीमित रहती थी। लेकिन अब तकनीक ने इस दूरी को काफी हद तक खत्म कर दिया है। AI Education की मदद से एक ही शिक्षक की क्लास देशभर के छात्र देख सकते हैं। चाहे छात्र किसी महानगर में हो या छोटे गांव में, अब उसे एक जैसी पढ़ाई, टेस्ट, स्टडी मटेरियल और डाउट सॉल्विंग की सुविधा मिल रही है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी पहले से आसान हुई है।  भारत का डिजिटल नेटवर्क बना सबसे बड़ी ताकत  सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 तक भारत के करीब 85% घरों में स्मार्टफोन और लगभग इतनी ही संख्या में इंटरनेट की सुविधा पहुंच चुकी है। वहीं ग्रामीण इलाकों के लगभग 90% युवाओं ने हाल के महीनों में इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। यही डिजिटल नेटवर्क अब शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। पहले जहां अच्छी कोचिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था, वहीं अब छात्र घर बैठे अनुभवी शिक्षकों से पढ़ सकते हैं।  READ MORE: AI लर्निंग से भविष्य होगा मजबूत, युवाओं को मिलेगा
Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss