Apple के ताज का अगला वारिस कौन? यहां देखें दावेदारों के नाम

7 mins read
1.3K views
July 14, 2025

Tim Cook अभी Apple के नेतृत्व में हैं, लेकिन Jeff Williams की रिटायरमेंट के साथ यह साफ हो गया है कि अगला CEO कौन होगा।

Apple New CEO List: Apple दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक है। कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर Jeff Williams ने घोषणा की है कि वह 2025 के अंत तक रिटायर हो जाएंगे। उनके इस घोषणा के बाद अब सबके मन में सिर्फ एक ही सवाल है कि Tim Cook के बाद Apple की कमान कौन संभालेगा?

Tim Cook कब तक बने रहेंगे CEO?

64 साल के हो चुके Tim Cook 2011 से Apple के CEO हैं। हालांकि, उनपर कंपनी की AI रणनीति की विफलताओं और स्लो इनोवेशन को लेकर दबाव बढ़ रहा है लेकिन अभी वह अपनी कुर्सी छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि अभी वह कुछ साल और CEO बने रह सकते हैं। वहीं, Jeff Williams की रिटायरमेंट ने Apple के फ्यूचर को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Jeff Williams क्यों थे सबसे मजबूत दावेदार?

Williams को लंबे समय से Tim Cook का उत्तराधिकारी माना जाता था। उन्होंने हार्डवेयर, डिजाइन, ऑपरेशंस और हेल्थ प्रोडक्ट्स जैसे कई इम्पोर्टेंट डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभाली थी। वह Apple की DNA को बखूबी समझते थे। ऐसे में उनके जाने के बाद कोई उत्तराधिकारी नजर नहीं आता।

COO की कुर्सी पर अब Sabih Khan

Apple ने बताया है कि Jeff Williams की जगह अब Sabih Khan नए COO होंगे। Khan 1990 के दशक से Apple के साथ हैं और ऑपरेशंस के मास्टर माने जाते हैं। जानकारों का कहना है कि COO बनने के बावजूद Khan के पास CEO बनने का एक्सपीरिंयस या प्रोफाइल नहीं है खासतौर पर डिजाइन और प्रोडक्ट डिवेलपमेंट में इसलिए उन्हें Cook का उत्तराधिकारी नहीं माना जा सकता है।

John Ternus होंगे अगला CEO!

Apple के मौजूदा अधिकारियों में John Ternus सबसे स्ट्रोंग दावेदार नजर आ रहे हैं। वह हार्डवेयर इंजीनियरिंग हेड हैं और iPhone, iPad, और Mac जैसी बड़ी प्रोडक्ट की लीडरशिप कर रहे हैं। Ternus Tim Cook से लगभग 15 साल छोटे हैं। उन्होंने Apple में दो दशक से ज्यादा समय बिताया है।

एक्सपर्ट मानते हैं कि Apple को अगर एक प्रोडक्ट फर्स्ट CEO चाहिए तो Ternus इसमें फिट बैठते हैं। वह Apple की संस्कृति को गहराई से समझते हैं। हालांकि, उनके पास ऑपरेशंस और फाइनेंस में उतना एक्सपीरियंस नहीं है जितना Cook के पास है।

Apple के बोर्ड की स्थिति

Arthur Levinson और Susan Wagner Cook के करीबी बोर्ड में हैं। वह अभी भी Tim Cook पर पूरा भरोसा जता रहे हैं। AI टैलेंट लॉस और Meta को कर्मचारियों का पलायन जैसी चुनौतियों के बावजूद बोर्ड को लगता है कि Cook ही Apple को सही दिशा दे सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो Cook को फ्यूचर में Apple का चेयरमैन बनाया जा सकता है खासकर जब बोर्ड के वर्तमान चेयरमैन Levinson खुद रिटायरमेंट के करीब हैं।

क्या होगा आगे?

Jeff Williams के बाद Apple ने उनके काम को कई टीमों में बांट दिया है। Siri और हेल्थ सॉफ्टवेयर अब Craig Federighi के अंतर्गत आएंगे। Apple Care को Sabih Khan संभाल सकते हैं। डिजाइन टीम अब सीधा Tim Cook को रिपोर्ट करेगी और Vision Pro की टीम को हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में बांटा जाएगा। यह एक बड़ा बदलाव का दौर है जहां कई सीनियर एग्जीक्यूटिव्स Apple छोड़ रहे हैं। इससे Apple का नेतृत्व पूरी तरह बदल सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Meta का AI की दौड़ में बड़ा कदम, ScaleAI के बाद खरीदा PlayAI

Next Story

मेरे हाथ में होता तो कब का…. xAI में निवेश पर बोले Elon Musk

Latest from Latest news

क्या AI बदल देगा पढ़ाई का भविष्य? छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा

AI in Education: आज AI Education और डिजिटल तकनीक ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में बदलना शुरू कर दिया है अब अच्छी शिक्षा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही  इंटरनेट, स्मार्टफोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लाखों छात्रों तक बेहतर पढ़ाई पहुंच रही है।  भारत में AI आधारित शिक्षा दे रही नई दिशा, जानें कैसे तकनीक, इंटरनेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छात्रों की पढ़ाई को आसान बना रहे। AI Education ने बदली पढ़ाई की तस्वीर  पहले बेहतरीन शिक्षक की पढ़ाई सिर्फ उसी क्लासरूम तक सीमित रहती थी। लेकिन अब तकनीक ने इस दूरी को काफी हद तक खत्म कर दिया है। AI Education की मदद से एक ही शिक्षक की क्लास देशभर के छात्र देख सकते हैं। चाहे छात्र किसी महानगर में हो या छोटे गांव में, अब उसे एक जैसी पढ़ाई, टेस्ट, स्टडी मटेरियल और डाउट सॉल्विंग की सुविधा मिल रही है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी पहले से आसान हुई है।  भारत का डिजिटल नेटवर्क बना सबसे बड़ी ताकत  सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 तक भारत के करीब 85% घरों में स्मार्टफोन और लगभग इतनी ही संख्या में इंटरनेट की सुविधा पहुंच चुकी है। वहीं ग्रामीण इलाकों के लगभग 90% युवाओं ने हाल के महीनों में इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। यही डिजिटल नेटवर्क अब शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। पहले जहां अच्छी कोचिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था, वहीं अब छात्र घर बैठे अनुभवी शिक्षकों से पढ़ सकते हैं।  READ MORE: AI लर्निंग से भविष्य होगा मजबूत, युवाओं को मिलेगा
Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss