Tim Cook की प्लानिंग, iPhone चोरी किया तो पुलिस के पास पहुंचेगी घंटी

Tim Cook की प्लानिंग, iPhone चोरी किया तो पुलिस के पास पहुंचेगी घंटी

6 mins read
1.2K views
June 11, 2025

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें चोरी किए गए iPhones से लगातार तेज अलार्म की आवाजें आ रही हैं और उनकी स्क्रीन पर चेतावनी दिखाई दे रही है।

Tim Cook Planning: 2025 में अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और लूटपाट की कई घटनाएं सामने आईं। खासकर डाउनटाउन LA में स्थित Apple Store को लूटने की कोशिश की गई, जहां से दर्जनों iPhones चुरा लिए गए, लेकिन चोरों के लिए यह चोरी बिल्कुल भी फायदे का सौदा नहीं रही, क्योंकि जैसे ही उन्होंने इन फोन्स को ऑन किया, स्क्रीन पर एक सख्त चेतावनी और अलार्म दिखने लगा।

iPhone की स्क्रीन पर क्या मैसेज दिखा?

चोरी हुए सभी iPhones की स्क्रीन पर लिखा था ‘Please return to Apple Tower Theatre. This device has been disabled and is being tracked. Local authorities will be alerted.’ यह मैसेज न सिर्फ चेतावनी देता है, बल्कि चोरों को यह भी बता देता है कि वह अब पकड़े जा सकते हैं।

Apple की मजबूत सुरक्षा तकनीक

Apple हमेशा से ही अपने प्रोडक्ट्स को सुरक्षित बनाने के लिए जाना जाता है। उनके सभी iPhones में एक स्पेशल सिक्योरिटी फीचर होता है जिसे Activation Lock कहा जाता है। यह फीचर iPhone को चोरी या गुम होने की स्थिति में पूरी तरह लॉक कर देता है। इस केस में भी ऐसा ही हुआ, जैसे ही Apple को चोरी की सूचना मिली, उन्होंने सभी iPhones को रिमोटली लॉक कर दिया।

क्या है Activation Lock?

Activation Lock तब एक्टिव होता है, जब कोई व्यक्ति iPhone को चोरी करता है या उसे बिना अनुमति ऑन करता है। ऐसे में डिवाइस को शुरू करने के लिए उस Apple ID और पासवर्ड की जरूरत होती है, जो पहले से डिवाइस में रजिस्टर है। बिना सही जानकारी के, डिवाइस बेकार हो जाता है।

Apple के पास इन डिवाइसेज को रियल-टाइम में ट्रैक करने की सुविधा भी होती है। चोरी के तुरंत बाद, Apple ने इन सभी iPhones में एक कस्टम मैसेज डाल दिया, जो ऑन करते ही स्क्रीन पर दिखता है और अलार्म भी बजने लगता है।

चोरों के लिए सिरदर्द बनी टेक्नोलॉजी

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें चोरी किए गए iPhones से लगातार तेज अलार्म की आवाजें आ रही हैं और उनकी स्क्रीन पर चेतावनी दिखाई दे रही है। इस वजह से चोर न तो इन फोन्स का इस्तेमाल कर पा रहे हैं और न ही उन्हें बाजार में बेच पा रहे हैं।

Apple की यह कार्रवाई दिखाती है कि आने वाले समय में कोई भी चोरी इतनी आसान नहीं होगी। टेक्नोलॉजी अब सिर्फ आराम के लिए नहीं, सुरक्षा और न्याय के लिए भी सबसे बड़ा हथियार बनती जा रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

जुकरबर्ग का नया सुपरइंटेलिजेंस AI मिशन, इंसानी सोच को देगा टक्कर
Previous Story

जुकरबर्ग का नया सुपरइंटेलिजेंस AI मिशन, इंसानी सोच को देगा टक्कर

चीन में एकसाथ बैन हुए कई AI tools, वजह कर देगी हैरान
Next Story

चीन में एकसाथ बैन हुए कई AI tools, वजह कर देगी हैरान

Latest from Phones

Don't Miss