मेरे हाथ में होता तो कब का…. xAI में निवेश पर बोले Elon Musk

4 mins read
1.3K views
July 14, 2025

xAI एलन मस्क द्वारा 2023 की शुरुआत में शुरू की गई AI कंपनी है। कंपनी तब चर्चा में आई जब OpenAI का चैटबॉट ChatGPT दुनियाभर में वायरल हुआ था।

Tesla Shareholders : Elon Musk की कंपनी xAI को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है। मस्क ने पुष्टि की है कि Tesla के शेयरहोल्डर्स को अब xAI में इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिल सकता है। जब एक यूजर ने X पर लिखा कि Tesla को xAI में इन्वेस्टमेंट करने का अवसर मिलना चाहिए, नहीं तो यह Tesla के रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए सही नहीं होगा। इसके जवाब में मस्क ने कहा कि यह मेरे ऊपर नहीं है। अगर होता तो Tesla बहुत पहले ही xAI में निवेश कर चुकी होती। हम इस विषय पर शेयरहोल्डर वोट कराएंगे।

xAI क्या है?

xAI एलन मस्क द्वारा 2023 की शुरुआत में शुरू की गई AI कंपनी है। कंपनी तब चर्चा में आई जब OpenAI का चैटबॉट ChatGPT दुनियाभर में वायरल हुआ था। इसके जवाब में मस्क ने Grok नाम का AI चैटबॉट लॉन्च किया था, जो अब ChatGPT, Gemini और Claude जैसे टूल्स का सीधा मुकाबला कर रहा है। हाल ही में इसका नया वर्जन Grok 4 भी लॉन्च किया गया है।

xAI को X के साथ मर्ज किया गया है और इसकी वैल्यू 80 बिलियन डॉलर देखी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क की SpaceX भी xAI में 2 बिलियन डॉलर का निवेश करने की प्लानिंग बना रही है। हालांकि, मस्क ने कहा कि यह निर्णय बोर्ड और शेयरहोल्डर की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

xAI बना रही विशाल डेटा सेंटर

xAI फिलहाल अमेरिका के टेनेसी राज्य के मेम्फिस शहर में एक विशाल डाटा सेंटर बना रही है। मस्क का दावा है कि यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली AI ट्रेनिंग सिस्टम होगी। कंपनी ने आसपास की और भी जमीन खरीदी है, ताकि ज्यादा डेटा सेंटर बनाए जा सकें।
READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/age-related-tricks-will-no-longer-work-on-instagram-3/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/apps/youtube-shut-down-trending-page-and-trending-now-list-from-21-july/

यह पूरा मामला एलन मस्क के AI वर्ल्ड में बढ़ते कदमों की ओर इशारा करता है, जिसमें टेस्ला, SpaceX और अब xAI जैसी कंपनियां एक-दूसरे से तकनीकी रूप से जुड़ने की तैयारी में हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Apple के ताज का अगला वारिस कौन? यहां देखें दावेदारों के नाम

Next Story

Bitcoin और Ethereum में इन्वेस्टमेंट, Altcoins का बढ़ा भरोसा

Latest from Latest news

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute
आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss