Metaplanet ने खरीदे 2,205 नए Bitcoin , होल्डिंग पहुंची 15,555 BTC!

Metaplanet ने खरीदे 2,205 नए Bitcoin , होल्डिंग पहुंची 15,555 BTC!

3 mins read
889 views
July 8, 2025

Metaplanet पहले एक होटल डेवेलपर कंपनी थी, लेकिन अब यह जापान की पहली और एकमात्र पब्लिकली लिस्टेड बिटकॉइन ट्रेजरी कंपनी बन चुकी है।

Metaplanet: जापान की प्रमुख Bitcoin ट्रेजरी कंपनी Metaplanet Inc. ने 7 जुलाई को 2,205 और Bitcoin खरीदे हैं। यह खरीद कंपनी की जारी Bitcoin निवेश रणनीति का हिस्सा है। अब कंपनी के पास कुल 15,555 Bitcoin हैं, जो मौजूदा बाजार मूल्य के अनुसार लगभग $1.7 बिलियन (लगभग 14,000 करोड़ रुपये) के बराबर है। कंपनी ने यह खरीद 15,640,253 जापानी येन प्रति Bitcoin की औसत कीमत पर की है। इस खरीद की कुल लागत लगभग 34.487 अरब येन (लगभग 1,800 करोड़ रुपये) रही।

कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा

Metaplanet पहले एक होटल डेवेलपर कंपनी थी, लेकिन अब यह जापान की पहली और एकमात्र पब्लिकली लिस्टेड Bitcoin ट्रेजरी कंपनी बन चुकी है। कंपनी अब Bitcoin पर आधारित कई प्रोजेक्ट्स जैसे Bitcoin Hotel और Crypto कंसल्टिंग सर्विसेज पर काम कर रही है।

इस लेटेस्ट खरीदारी के साथ, Metaplanet दुनिया की टॉप Bitcoin  होल्डिंग कंपनियों में शामिल हो गई है। अब यह Galaxy Digital और CleanSpark जैसी अमेरिकी कंपनियों से आगे निकल चुकी है और पांचवीं सबसे बड़ी Bitcoin होल्डिंग कंपनी बन गई है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/apps/tiktok-new-app-will-launched-on-september-5/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/chatgpt-plus-vs-gemini-ai-pro-who-is-best-for-you/

क्या है आंकड़े

Bitcoin Treasuries के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी का लक्ष्य है कि 2027 तक 210,000 Bitcoin जमा किए जाएं, जो कुल Bitcoin सप्लाई का 1% होगा। इससे पहले कंपनी ने 2025 तक 30,000 BTC और 2026 तक 100,000 BTC होल्ड करने का लक्ष्य रखा था।

Metaplanet की यह आक्रामक रणनीति दिखाती है कि कैसे जापान की यह कंपनी Bitcoin को भविष्य की संपत्ति मानकर उसमें लगातार निवेश कर रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Bill Gates vs Elon Musk: अमेरिकी हेल्थ फंडिंग पर फिर छिड़ी जुबानी जंग
Previous Story

Bill Gates vs Elon Musk: अमेरिकी हेल्थ फंडिंग पर फिर छिड़ी जुबानी जंग

El Salvador ने लॉन्च किया पावरफुल Nvidia आधारित AI लैब
Next Story

El Salvador ने लॉन्च किया पावरफुल Nvidia आधारित AI लैब

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss