दूसरी बार Louis Vuitton Korea पर साइबर अैटक, डेटा लीक से मचा हड़कंप

दूसरी बार Louis Vuitton Korea पर साइबर अैटक, डेटा लीक से मचा हड़कंप

4 mins read
1.2K views
July 5, 2025

Louis Vuitton की कोरियन यूनिट एक बार फिर साइबर हमले की चपेट में आ गई है। 8 जून को हुए इस हमले में कुछ ग्राहकों की निजी जानकारी चुरा ली।

Louis Vuitton: दुनिया के सबसे बड़े लग्जरी ब्रांड Louis Vuitton की कोरियन यूनिट पर एक बार फिर साइबर अटैक हुआ है, जिसमें कुछ ग्राहकों की प्राइवेट इंफॉर्मेशन लीक होने की पुष्टि हुई है। यह घटना 8 जून को हुई जब एक ‘अनधिकृत थर्ड पार्टी’ ने कंपनी के सिस्टम को एक्सेस कर लिया।

Louis Vuitton Korea ने अपने बयान में कहा है कि इस साइबर हमले में किसी भी ग्राहक के बैंक अकाउंट या क्रेडिट कार्ड जैसी फाइनेंशियल इन्फॉर्मेशन चोरी नहीं हुई है। कंपनी ने यह भी बताया कि उन्होंने सिस्टम को सुरक्षित कर लिया है। फिलहाल, खतरे को रोक लिया गया है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/gadgets/samsung-galaxy-z-fold-7-thinnest-and-world-foldable-phones/

जांच और सुधार कर रही कंपनी

Louis Vuitton Korea ने इस डेटा लीक की जानकारी संबंधित सरकारी एजेंसियों को दे दी है। फिलहाल, मामले की पूरी जांच की जा रही है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने सिस्टम की सुरक्षा को और भी मजबूत बना रही है और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक्सपर्ट की मदद ले रही है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

यह पहली बार नहीं है जब LVMH ग्रुप की किसी यूनिट को साइबर अटैक का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले मई 2025 में Christian Dior Couture LVMH की दूसरी सबसे बड़ी फैशन ब्रांड  पर भी हैकर्स ने हमला किया था। उस हमले में भी कुछ ग्राहक डेटा लीक हुआ था। बाद में इसका खुलासा हुआ।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/government/central-government-strict-action-on-anti-india-social-media-posts/

लगातार हो रहे इन साइबर अटैक्स ने बड़ी कंपनियों के डेटा सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राहकों की निजी जानकारी की सुरक्षा अब सबसे बड़ी प्राथमिकता बनती जा रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

BLOX Crypto ETF ने लॉन्च के बाद बटोरी 4.52 मिलियन डॉलर की कमाई
Previous Story

BLOX Crypto ETF ने लॉन्च के बाद बटोरी 4.52 मिलियन डॉलर की कमाई

Binance में Gillian Lynch की एंट्री, Crypto में लेंगी बड़ा बदलाव!
Next Story

Binance में Gillian Lynch की एंट्री, Crypto में लेंगी बड़ा बदलाव!

Latest from Cybersecurity

Don't Miss