Samsung Galaxy Z Fold 7: फोल्डेबल फोन की दुनिया में सबसे पतला और सबसे दमदार चैम्पियन

8 mins read
609 views
Samsung Galaxy Z Fold 7 camera
July 4, 2025

2019 में Samsung ने तकनीक की दुनिया में तहलका मचा दिया है। उसने पहली बार ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया, जिसका नाम Galaxy Fold था।

Samsung Galaxy Z Fold 7: अगर आप स्मार्टफोन के दीवाने हैं, तो जुलाई 2025 की सबसे बड़ी टेक घटना आपके लिए है। Samsung एक बार फिर अपने बहुप्रतीक्षित Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 7 को लॉन्च करने जा रहा है। माना जा रहा है कि Fold 7 अब तक का सबसे पतला, सबसे हल्का और सबसे स्मार्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कि हम Galaxy Z Fold 7 की खासियतों की बात करें। आइए जानते हैं Samsung के इस फोल्डेबल सफर पर जहां हर साल एक नया मोड़ आया और हर बार तकनीक ने हमें चौंकाया।

2019 जब फोल्डेबल की शुरुआत हुई Galaxy Fold

2019 में Samsung ने तकनीक की दुनिया में तहलका मचा दिया है। उसने पहली बार ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया, जिसका नाम Galaxy Fold था। इस फोन की मेन स्क्रीन 7.3 इंच की थी और फोल्ड करने पर 4.6 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता था। जब फोन खुला होता था तो यह एक टैबलेट जैसा अनुभव देता था और बंद करने पर पॉकेट में फिट हो जाता था। इसकी खास बात थी इनवर्ड फोल्डिंग हिंग, जो स्क्रीन को सुरक्षित रखती थी। हालांकि, फोन थोड़ा भारी और मोटा था। उसका वजन 276 ग्राम लेकिन इससे तकनीक की एक नई यात्रा शुरू हुई।

Read More: https://hindi.analyticsinsight.net/space/inspace-hands-over-10-isro-technologies-to-private-sector-for-growth/

2020 Galaxy Z Fold 2 नाम भी बदला काम भी

2020 में Samsung ने Galaxy Z नाम से नई पहचान दी और Galaxy Z Fold 2 को लॉन्च किया। अब फोन की मेन स्क्रीन बड़ी होकर 7.6 इंच हो गई थी और कवर डिस्प्ले भी 6.23 इंच का हो गया था जो ज्यादा यूजफुल था। इसमें Hideaway Hinge आया जो फोन को किसी भी एंगल पर टिकाकर इस्तेमाल करने की सुविधा देता था, जिसे Flex Mode कहा गया फोन थोड़ा भारी 282 ग्राम जरूर हुआ लेकिन डिजाइन ज्यादा प्रीमियम लगने लगा।

Fold 4 में Samsung ने कैमरे और वजन दोनों पर काम किया

फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया, जो पहले के 12MP कैमरे से कहीं बेहतर था। इसकी मोटाई और वजन पहले से कम हुए 263 ग्राम और नया गियर हिंग सिस्टम फोन को और स्टेबल बनाता था।

2023 Galaxy Z Fold 5 अब कोई गैप नहीं

Fold 5 में तकनीक और डिजाइन दोनों में एक बड़ा बदलाव आया। इसमें आया Flex Hinge, जिसकी वजह से फोन फोल्ड होने पर पूरी तरह बंद होता था। इसके कारण स्क्रीन का क्रीज भी कम दिखता था और फोन पहले से स्लिम 13.4mm और हल्का 253g बन गया।

2024 Galaxy Z Fold 6 अब AI भी साथ

इस बार फोन और भी पतला 12.1mm फोल्ड होने पर 5.6mm खुलने पर और हल्का 239g हो गया। डिजाइन में थोड़ा बदलाव आया, किनारे और बॉक्सीय लुक के साथ इसमें AI फीचर्स आए। जैसे Sketch to Image जिसमें आप स्क्रीन पर कुछ ड्रॉ करें और AI उसे इमेज में बदल दे।

Read More: https://hindi.analyticsinsight.net/gaming/free-fire-max-india-cup-2025-returns-with-1-crore-prize-money/

2025 Galaxy Z Fold 7 अब तक का सबसे स्लिम और स्मार्ट

  • रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल होगा। मात्र 9mm से 4.5mm मोटा जब अनफोल्ड होगा।
  • इसका वजन सिर्फ 215 ग्राम हो सकता है, यानी Fold 6 से भी 24 ग्राम हल्का।
  • कवर डिस्प्ले अब 5 इंच का हो सकता है और अंदर की स्क्रीन 8.2 इंच तक बढ़ सकती है।
  • ऐसा माना जा रहा है कि इसकी स्क्रीन अब ज्यादा नैचुरल और पारंपरिक आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगी, जिससे वीडियो देखने और मल्टीटास्किंग का अनुभव और बेहतर होगा।

Galaxy Z Fold 7 Ultra क्या ये होगा नया सरप्राइज

कुछ लीक्स और टीजर्स में इस बार Galaxy Z Fold 7 Ultra चर्चा हो रही है। यह Fold 7 का प्रीमियम वर्जन हो सकता है, जिसमें शानदार मटेरियल, तेज प्रोसेसर बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरे दिए जाएं। ये वर्जन उन यूजर्स के लिए हो सकता है, जो फोल्डेबल फोन में परफॉर्मेंस और लक्जरी दोनों चाहते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ISRO की 10 टेक्नोलॉजी प्राइवेट सेक्टर को मिली
Previous Story

ISRO की 10 टेक्नोलॉजी प्राइवेट सेक्टर को मिली

Shopify में नौकरी चाहिए… तो पहले साबित करो ये चीज
Next Story

Shopify में नौकरी चाहिए… तो पहले साबित करो ये चीज

Latest from Gadgets

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

iPhone 17 Series: Apple ने अपनी सबसे पतली और हल्की iPhone, iPhone Air, का उत्पादन घटाने का निर्णय लिया है रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद से कम बिक्री के कारण iPhone Air का उत्पादन अब लगभग ‘समाप्ति स्तर’ तक पहुंच गया है। हालांकि, Apple ने अपनी iPhone17 सीरीज के कुल उत्पादन को लगभग 85 से 90 मिलियन यूनिट पर बनाए
Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 

Don't Miss