अगले 3 सालों में iPhone से ज्यादा लॉन्च होंगे Vision Pro जैसे हेडसेट!

अगले 3 सालों में iPhone से ज्यादा लॉन्च होंगे Vision Pro जैसे हेडसेट!

7 mins read
935 views
June 30, 2025

Apple आने वाले तीन सालों में iPhone से ज्यादा Vision Pro जैसे हेडसेट्स लॉन्च कर सकता है, जिसमें स्मार्ट ग्लासेस अगली बड़ी टेक्नोलॉजी क्रांति बन सकते हैं।

iPhone vs Vision Pro: Apple अब स्मार्टफोन के बाद अगला बड़ा ट्रेंड स्मार्ट ग्लासेस सेट करने की तैयारी में है। मशहूर एनालिस्ट मिंग-ची कूओ के मुताबिक, Apple कम से कम सात नए हेड-माउंटेड डिवाइसेज पर काम कर रहा है। कंपनी की यह योजना दो अलग-अलग प्रोडक्ट लाइन में बंटी हुई है और इसका लक्ष्य है कि 2027 तक Ray-Ban जैसे स्मार्ट ग्लासेस को लोगों के बीच आम बना दिया जाए।

2027 में आएंगे Apple के पहले स्मार्ट ग्लासेस

Apple अपने पहले कंज्यूमर स्मार्ट ग्लासेस को 2027 की दूसरी तिमाही में मास प्रोडक्शन में लाएगा। शुरुआत में कंपनी की योजना है कि साल भर में करीब 30 से 50 लाख यूनिट्स बेचे जाएं। ये ग्लासेस दिखने में Ray-Ban स्टाइल के होंगे, लेकिन इनमें AI आधारित फीचर्स होंगे। जैसे

  • वॉइस कंट्रोल
  • जेस्चर रिकग्निशन
  • कैमरा फीचर
  • आसपास के वातावरण को पहचानने की क्षमता

हालांकि, इन ग्लासेस में शुरुआत में डिस्प्ले नहीं होगा, लेकिन ये तकनीकी रूप से काफी एडवांस होंगे। कूओ का मानना है कि Apple के आने से स्मार्ट ग्लासेस का बाजार 2027 में 1 करोड़ यूनिट्स से ऊपर चला जाएगा।

Vision Pro को मिलेगा नया M5 प्रोसेसर

Apple का फिलहाल का फोकस है अपने प्रीमियम हेडसेट Vision Pro को अपग्रेड करना। इसमें M5 चिप दी जाएगी और इसका मास प्रोडक्शन 2025 की तीसरी तिमाही से शुरू होगा। हालांकि, इसके बाकी फीचर्स पुराने ही रहेंगे, लेकिन यह डिवाइस डेवलपर्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए होगा, आम यूजर्स के लिए नहीं। इसकी अनुमानित शिपमेंट 1.5 से 2 लाख यूनिट्स के बीच होगी।

2026 में कोई नया Vision डिवाइस नहीं

Apple 2026 में कोई नया Vision प्रोडक्ट लॉन्च नहीं करेगा, लेकिन कंपनी 2027 में Vision Air नाम से एक नया, हल्का और सस्ता वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। यह Vision Pro से 40% हल्का होगा और इसमें प्लास्टिक ऑप्टिक्स और मैग्नीशियम एलॉय का इस्तेमाल होगा।

2028 में आएंगे Apple के फुल-फीचर्ड स्मार्ट ग्लासेस

Apple का सबसे एडवांस प्रोजेक्ट है। ऐसे स्मार्ट ग्लासेस जिनमें XR टेक्नोलॉजी, LCoS डिस्प्ले और वेवगाइड टेक्नोलॉजी होगी। ये ग्लासेस 2028 की दूसरी छमाही में बाजार में आएंगे।

  • फुल-कलर डिस्प्ले
  • वॉइस और जेस्चर कंट्रोल
  • हाई-एंड AI इंटीग्रेशन
  • Apple इसके साथ एक और डिस्प्ले वाले मॉडल पर काम कर रहा है, लेकिन फिलहाल उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

Apple की नई रणनीति

Apple का मानना है कि स्मार्ट ग्लासेस अगली पीढ़ी की सबसे बड़ी टेक इनोवेशन होंगी और इसलिए वह इस सेगमेंट में अपनी जगह पक्की करने के लिए पूरी तैयारी में है, लेकिन Apple की असली ताकत सिर्फ हार्डवेयर में नहीं, बल्कि AI सॉफ्टवेयर को बेहतर बनाने में होगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Nvidia CEO ने बेचे करोड़ों के शेयर, 1 अरब डॉलर पार!
Previous Story

Nvidia CEO ने बेचे करोड़ों के शेयर, 1 अरब डॉलर पार!

KuCoin और FSS की हुई साझेदारी, Crypto ट्रेड को मिलेगी नई रफ्तार
Next Story

KuCoin और FSS की हुई साझेदारी, Crypto ट्रेड को मिलेगी नई रफ्तार

Latest from Gadgets

Don't Miss