Made in India बना iPhone, फिर भी चीन से रिश्ता बरकरार क्यों

7 mins read
69 views
Made-in-India-बना-iPhone
June 13, 2025

भारत iPhone के प्रोडक्शन में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में Apple के लिए एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बन सकता है। 

Made in India: Apple अब भारत को अपना दूसरा बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में जुट गया है। सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम, Foxconn और Tata जैसी कंपनियों का बढ़ता इन्वेस्टमेंट और भारत में बनते मजबूत लोकल मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम ने इस दिशा में तेज रफ्तार पकड़ी है, लेकिन इसके बावजूद Apple अब भी चीन पर काफी हद तक निर्भर है। यह सवाल सबके मन में आ रहा है। 

भारत में iPhone प्रोडक्शन की तेज रफ्तार 

2025 की शुरुआत में भारत में लगभग 15,000 करोड़ रुपये के iPhone बनाए जा चुके हैं, जो बीते साल के पूरे आंकड़े के लगभग बराबर है। भारत अब Apple के लिए एक मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है। Foxconn ने तमिलनाडु और बेंगलुरु में नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स की शुरुआत की है। इस दौरान हर घंटे 500 iPhone 16 यूनिट्स बनाने की प्लानिंग है। वहीं, Tata Electronics अब Apple की मैन्युफैक्चरिंग में लगभग 35% हिस्सेदारी हासिल करने की दिशा में बढ़ रही है। 

चीन क्यों नहीं छोड़ पा रहा Apple 

भले ही Apple का भारत में प्रोडक्शन का दायरा बढ़ रहा है, लेकिन आज भी Apple का करीब 75% ग्लोबल iPhone प्रोडक्शन चीन में ही होता है। इसके पीछे कई कारण हैं। 

  • चीन के पास दशकों का इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग अनुभव है। 
  • वहां की सप्लाई चेन मजबूत है और हर पार्ट समय पर उपलब्ध होता है। 
  • पढ़े-लिखे वर्कर की बड़ी संख्या है, जो तेजी से काम करने में सक्षम हैं। 
  • Apple के CEO टिम कुक भी चीन की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता की तारीफ कर चुके हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple अगर सिर्फ 10% प्रोडक्शन भी चीन से बाहर शिफ्ट करना चाहे, तो इसमें 8 साल तक का समय लग सकता है। यानी भारत को चीन जैसी क्षमता हासिल करने में अभी समय लगेगा। 

भारत को क्यों पसंद कर रहा है Apple 

  • Apple के भारत में निवेश के पीछे कुछ अहम वजहें हैं 
  • PLI स्कीम के तहत सरकार सब्सिडी और इंसेंटिव दे रही है। 
  • अमेरिका में टैरिफ से बचने के लिए भारत एक बेहतर विकल्प है। 
  • भारत में लोकल डिमांड तेजी से बढ़ रही है। 2024 में भारत में 1.1 करोड़ iPhone बिके। 
  • Foxconn और Tata जैसे मजबूत लोकल पार्टनर्स की भागीदारी। 
  • Apple का लक्ष्य है कि 2026 तक अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर iPhone भारत में बनाए जाएं। 

Foxconn और Tata का बड़ा प्लान 

Foxconn भारत में 2027 तक ऐसा प्लांट तैयार करेगा जिसमें 50,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। Tata न सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग में हिस्सा ले रही है, बल्कि अब Apple डिवाइसेज की सर्विसिंग और रिपेयरिंग का काम भी कर रही है। 

‘China Plus One’ रणनीति पर काम 

Apple अभी ‘China Plus One’ रणनीति पर काम कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी चीन को पूरी तरह छोड़ नहीं रही, बल्कि भारत को एक वैकल्पिक केंद्र के रूप में तैयार कर रही है। 

Analytics Insight

दिव्या सिंह : मैं 6 साल के अनुभव के साथ कंटेट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. मेरे अंदर सरल स्वभाव के साथ कुछ अलग करने की चाह है. मैनजमेंट और नेतृत्व क्षमता से भरपूर मुझमें अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स हैं. मेरे अंदर खास यह है कि किसी भी काम को तय समय पर समाप्त कर लेती हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

जानें क्यों रोका गया Google का Ask Photos फीचर?
Previous Story

जानें क्यों रोका गया Google का Ask Photos फीचर?

VIDEO: AI गर्लफ्रेंड Meo करेगी आपसे प्यार-प्यारी बातें और फ्लर्ट, लेकिन...
Next Story

VIDEO: AI गर्लफ्रेंड Meo करेगी आपसे प्यारी-प्यारी बातें और फ्लर्ट, लेकिन…

Latest from Gadgets

Don't Miss