crypto wallet

ये 20 ऐप साफ कर सकते हैं आपका crypto wallet, तुरंत करें डिलीट

6 mins read
909 views
June 9, 2025

crypto की दुनिया जितनी तेजी से बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से उससे जुड़े खतरे भी सामने आ रहे हैं। स्मार्टफोन यूजर्स को अब और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

20 Dangerous Crypto Wallet App: आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ बात करने या फोटो खींचने तक सीमित नहीं रह गया है। लोग अब मोबाइल फोन से बैंकिंग, पेमेंट के अलावा अब Cryptocurrency wallets का इस्तेमाल भी करने लगे हैं। ऐसे में अगर आप भी Crypto में इनवेस्ट करते हैं और अपने वॉलेट को मोबाइल ऐप्स के जरिए चलाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

CRIL की रिपोर्ट ने किया खुलासा

साइबर रिसर्च एंड इंटेलिजेंस लैब्स (CRIL) ने एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उन्होंने Google Play Store पर मौजूद 20 से ज्यादा खतरनाक ऐप्स की पहचान की है। ये सभी ऐप्स फर्जी Crypto Wallets की तरह दिखते हैं और यूजर्स से उनका वॉलेट रिकवरी फ्रेज चुराने की कोशिश करते हैं। यह रिकवरी फ्रेज एक ऐसा पासवर्ड होता है, जिसकी मदद से आपके वॉलेट को एक्सेस किया जा सकता है।

कैसे करते हैं ये ऐप्स धोखाधड़ी?

ये फर्जी ऐप्स बिल्कुल असली Crypto Wallets जैसे दिखते हैं। जब कोई यूजर इन ऐप्स को इंस्टॉल करता है, तो ये उससे 12 शब्दों वाला रिकवरी फ्रेज डालने को कहते हैं। यूजर जैसे ही वह फ्रेज डालता है, वह सीधा स्कैमर्स तक पहुंच जाता है। इसके बाद स्कैमर्स आपके वॉलेट का पूरा कंट्रोल ले लेते हैं और उसमें रखा सारा पैसा उड़ा सकते हैं।

कौन-कौन से ऐप्स हैं खतरनाक?

CRIL की रिपोर्ट में जिन ऐप्स को खतरनाक बताया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • Suiet Wallet
  • BullX Crypto
  • SushiSwap
  • Raydium
  • Hyperliquid
  • OpenOcean Exchange
  • PancakeSwap
  • Meteora Exchange
  • Harvest Finance Blog

अगर आपके फोन में भी इनमें से कोई भी ऐप इंस्टॉल है, तो तुरंत उसे हटा दें।

कैसे छिपाते हैं फिशिंग लिंक?

ये ऐप्स अपनी प्राइवेसी पॉलिसी के अंदर ही ऐसे लिंक छिपाते हैं, जो यूजर्स को फेक वेबसाइट्स पर ले जाते हैं। वहां पर यूजर अपनी सेंसेटिव इन्फोर्मेशन डाल देता है, जो सीधा स्कैमर के पास चली जाती है। ये ऐप्स पहले गेमिंग या वीडियो टूल्स वाले डेवलपर्स के अकाउंट से अपलोड किए जाते हैं, जिससे इन पर शक कम होता है।

कैसे रहें सुरक्षित?

  • किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके डेवलपर का नाम और रिव्यू जरूर पढ़ें।
  • कोई भी Crypto App सिर्फ Google Play Store या Apple App Store से ही डाउनलोड करें।
  • कभी भी किसी ऐप या वेबसाइट पर अपना रिकवरी फ्रेज या पर्सनल पासवर्ड न डालें।
  • अगर कोई ऐप कुछ ज्यादा ही अच्छा लग रहा है, तो उस पर दोबारा सोचें कहीं वह फर्जी तो नहीं?
  • अपने फोन में एंटीवायरस या सिक्योरिटी ऐप इंस्टॉल रखें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WWDC 2025: इस बार iOS 26, iPhone 17 Air और AI फीचर्स की झलक
Previous Story

WWDC 2025: इस बार iOS 26, iPhone 17 Air और AI फीचर्स की झलक

कोडिंग करने वालों के लिए खुशखबरी: 𝗔𝗜 को लेकर क्या बोले सुंदर पिचाई
Next Story

कोडिंग करने वालों के लिए खुशखबरी: AI को लेकर क्या बोले सुंदर पिचाई

Latest from Apps

Don't Miss