अब YouTube पर अपना भाषा में देखें हर वीडियो

5 mins read
646 views
अब YouTube पर अपना भाषा में देखें हर वीडियो
September 11, 2025

YouTube Video: YouTube ने क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। अब प्लेटफॉर्म पर मल्टी-लैंग्वेज ऑडियो डबिंग फीचर आया है। इस अपडेट के बाद क्रिएटर्स को अलग-अलग भाषाओं के लिए कई वर्जन अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब वह एक ही वीडियो में अलग-अलग भाषाओं के ऑडियो ट्रैक जोड़ सकते हैं। 

भारतीय क्रिएटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! YouTube का मल्टी-लैंग्वेज ऑडियो फीचर अब एक ही वीडियो में हिंदी, तमिल, तेलुगु जैसी भाषाओं में ऑडियो जोड़ने की सुविधा देगा।

क्या है मल्टी-लैंग्वेज ऑडियो? 

इस फीचर की मदद से क्रिएटर एक ही वीडियो में कई भाषाओं के ऑडियो अपलोड कर पाएंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कोई ऑटोमैटिक AI डबिंग नहीं है। क्रिएटर को खुद अलग-अलग भाषाओं में ऑडियो रिकॉर्ड या डब कराना होगा और फिर YouTube पर जोड़ना होगा। 

READ MORE: iPhone और iPad पर बंद हुआ YouTube और WhatsApp, देखें लिस्ट 

किसने किया इस्तेमाल? 

पिछले दो साल से इसका टेस्टिंग फेज चल रहा था। इस दौरान Mr.Beast, Jamie Oliver और Mark Rober जैसे ग्लोबल क्रिएटर्स ने इसका इस्तेमाल किया। नतीजे चौंकाने वाले थे Jamie Oliver ने इस फीचर का उपयोग करने के बाद अपनी व्यूअरशिप को तीन गुना बढ़ा लिया। 

भारतीय क्रिएटर्स के लिए फायदे 

भारत YouTube का सबसे बड़ा बाजार है जहां दर्शक हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मलयालम समेत कई भाषाओं में कंटेंट देखते हैं। अब भारतीय क्रिएटर्स एक ही वीडियो को कई भाषाओं में पेश कर सकते हैं। इससे उन्हें ज्यादा दर्शक मिलेंगे, वॉच टाइम बढ़ेगा और मॉनिटाइजेशन के नए अवसर खुलेंगे। YouTube की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर का इस्तेमाल करने वाले क्रिएटर्स के 25% से ज्यादा वॉच टाइम नॉन-प्राइमरी भाषा से आया है। 

READ MORE: YouTube को डिलीट करने की सलाह, जानिए क्या है इसकी वजह 

यूजर्स इसे कैसे इस्तेमाल करें? 

वीडियो चलाएं और नीचे Settings आइकन पर क्लिक करें। 

  • Audio Track चुनें। 
  • अपनी पसंदीदा भाषा सेलेक्ट करें। 
  • डिफॉल्ट रूप से YouTube आपकी ऐप या ब्राउज़र की भाषा से मैच करेगा। 
  • क्रिएटर्स के लिए प्रोसेस 
  • YouTube Studio खोलें। 
  • Subtitles Editor में जाएं। 
  • नया ऑडियो ट्रैक अपलोड करें। 
  • सेव करके वीडियो पब्लिश करें। 

खास बात यह है कि पुराने वीडियो में भी नए ऑडियो ट्रैक जोड़े जा सकते हैं। 

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

सैम ऑल्टमैन का इशारा, क्या Siri की जगह लेगा ChatGPT?
Previous Story

सैम ऑल्टमैन का इशारा, क्या Siri की जगह लेगा ChatGPT?

Polygon ने हार्ड फोर्क से पाई राहत, POL टोकन में आई उछाल
Next Story

Polygon ने हार्ड फोर्क से पाई राहत, POL टोकन में आई उछाल

Latest from Tech News

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google Project Genie: Google ने Artificial Intelligence को एक नई दिशा देते हुए Project Genie पेश किया है। इसके जरिए AI अब टेक्स्ट या इमेज ही नहीं, बल्कि ऐसी वर्चुअल दुनियाएं बना सकता है। जिनमें

Airtel ग्राहकों को मिलेगा 1 साल का FREE Adobe Express Premium

Adobe Express Premium India: भारती Airtel ने Adobe के साथ साझेदारी कर अपने ग्राहकों के लिए Adobe Express Premium का 1 साल तक का फ्री सब्सक्रिप्शन पेश किया है। यह ऑफर Airtel के लगभग 360 मिलियन मोबाइल, WiFi और DTH ग्राहकों के लिए है। इसका मकसद आम यूजर्स, छात्रों, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसायों के मालिकों को प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएशन टूल्स उपलब्ध कराना है।  Airtelने Adobe के साथ साझेदारी की और अपने ग्राहकों को AdobeExpressPremium का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया। छात्र, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसाय आसानी से पेशेवर कंटेंट बना सकते हैं।  Airtel ग्राहक इसे कैसे ले सकते हैं  Airtel के एलिजिबल कस्टमर इसे Airtel Thanks ऐप के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं है। सब्सक्रिप्शन की कीमत लगभग 4,000 है। यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।  Android या iOS में Airtel Thanks ऐप डाउनलोड और रजिस्टर करें।  होम स्क्रीन पर Adobe Express कार्ड चुनें या Claim OTTs & More / Discover Airtel Thanks में जाएं।  Claim
Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google Search Updates: टेक दिग्गज Google ने अपनी सर्च सर्विस में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं। अब यूजर्स के लिए जानकारी खोजना और रिसर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। ये बदलाव खासकर AI Overviews और AI Mode से जुड़े हैं। Google Search में

Don't Miss