YouTube अब FREE यूजर्स के लिए हुआ मुश्किल

6 mins read
5 views
YouTube अब FREE यूजर्स के लिए हुआ मुश्किल
February 9, 2026

YouTube Without Premium: YouTube लगातार अपने फीचर्स बदल रहा है। ये बदलाव खासकर उन यूजर्स के लिए परेशान करने वाले हैं, जो प्लेटफॉर्म का मुफ्त में इस्तेमाल करते हैं। अब अगर आप अपने फोन पर वीडियो बैकग्राउंड में चलाना चाहते हैं या वीडियो से पहले आने वाले विज्ञापनों को स्किप करना चाहते हैं, तो इसके लिए YouTube Premium सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी हो गया है।

YouTube से हट रहे फ्री फीचर्स

YouTube धीरे-धीरे फ्री यूजर्स की सुविधाओं को सीमित कर रहा है। YouTube का कहना है कि ये बदलाव क्रिएटर्स की कमाई बढ़ाने और प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए हैं, लेकिन आम यूजर्स को लगता है कि फ्री फीचर्स दिन ब दिन घट रहे हैं।

थर्ड-पार्टी ब्राउजरों पर भी रोक

YouTube ने हाल ही में थर्ड पार्टी ब्राउजरों को भी बैकग्राउंड प्लेबैक की सुविधा देने से रोक दिया है। इसी बीच Brave ब्राउजर सामने आया है। यह ब्राउजर प्राइवेसी और एड ब्लॉकिंग के लिए जाना जाता है। हाल ही में इसके अपडेट में यह फीचर जोड़ा गया है कि यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर YouTube वीडियो बैकग्राउंड में बिना पेमेंट किए चला सकते हैं।

YouTube नए ब्लॉक्स लाता रहे, लेकिन Brave का कहना है कि उनका ब्राउजर अभी भी इन ब्लॉक्स को बायपास कर सकता है। ऑनलाइन यूजर्स ने इसे खूब सराहा है और कई लोग Brave को YouTube की पेडवाल्स के खिलाफ खड़ा होने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं।

READ MORE: Jio ने की Cryptocurrency में धांसू एंट्री, इन्हें मिलेगा फ्री

Brave के और फायदे

बैकग्राउंड प्लेबैक के अलावा, Brave ब्राउजर डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर काम करता है। यह अधिकांश विज्ञापनों और ट्रैकर्स को ब्लॉक करता है। हालांकि, सवाल यह है कि यह सुविधा कितने समय तक चलेगी।

YouTube अक्सर ऐसे वर्कअराउंड्स को ब्लॉक कर देता है। संभावना है कि Brave को भी ब्लॉक करने की कोशिश की जाएगी, लेकिन Brave ने साफ कहा है कि वह इन फोर्स्ड लिमिटेशंस के खिलाफ हैं इसलिए यह लड़ाई लंबे समय तक चल सकती है।

पहले JioSphere ब्राउजर की सुविधा

इससे पहले JioSphere ब्राउजर में भी यूजर्स YouTube वीडियो को बैकग्राउंड में चला सकते थे। इस ब्राउजर में वीडियो मिनिमाइज होने के बाद भी चलता रहता था और यूजर WhatsApp, Instagram, Chrome जैसे अन्य ऐप्स इस्तेमाल कर सकते थे।4

READ MORE: ऐसे पाएं Free Jio Coin, बनेंगे करोड़पति!

YouTube Premium और क्रिएटर्स

YouTube का कहना है कि Premium सब्सक्रिप्शन से क्रिएटर्स को ज्यादा कमाई होती है, लेकिन कई यूजर्स का मानना है कि उन्हें तय करने का अधिकार होना चाहिए कि वह सेवा का इस्तेमाल कैसे करते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

दक्षिण कोरिया का 2026 क्रिप्टो प्लान: AI से बढ़ेगी निगरानी
Previous Story

दक्षिण कोरिया का 2026 क्रिप्टो प्लान: AI से बढ़ेगी निगरानी

Latest from Latest news

Don't Miss