WhatsApp Status update: दुनियां का सबसे चर्चित मैसेंजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अब अपने यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव करने जा रहा है। दरअसल, कंपनी इन दिनों एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है। जिसके तहत यूजर्स को Status अपडेट देखने के लिए अलग टैब में जाने की जरूरत नहीं होगी। अब यह अपडेट सीधे Chats सेक्शन में दिखाई देंगे। जिससे ऐप का उपयोग पहले से ज्यादा आसान और आकर्षक बन जाएगा। तो आइए जानते है इस अपडेट के बारे में विस्तार से।
WhatsApp Status को मिलेगा नया स्थान, Chats सेक्शन में दिखेंगे अपडेट, जानिए पूरा फीचर के बारे में विस्तार से।
फीचर को मिलेगा नया फोकस और पहचान
अब तक व्हाट्सएप का स्टेट्स फीचर सीमित उपयोग में रहा है। वहीं, दूसरी ओर Instagram और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर स्टोरी फीचर काफी लोकप्रिय है। ऐसे में व्हाट्सएप इस बदलाव के माध्यम से अपने स्टेट्स फीचर को ज्यादा विजिबिलिटी देना चाहता है। जिससे कि यूजर्स इसे ज्यादा इस्तेमाल करें और प्लेटफॉर्म पर ज्यादा समय बिताएं।
चैट लिस्ट में ऐसे दिखाई देगा स्टेट्स सेक्शन
रिपोट्स की माने Chats टैब के ऊपर एक स्टोरी जैसा कैरोसेल दिखाई देगा। जिसमें आपके कॉन्टैक्ट्स के स्टेट्स अपडेट होंगे। हालांकि, यह फीचर हमेशा स्क्रीन पर नजर नहीं आएगा। यूजर्स को इसे देखने के लिए चैट लिस्ट को नीचे की ओर स्वाइप यानी Pull down करना होगा। जिससे स्क्रीन क्लटर फ्री बनी रहेगी।
Instagram जैसी फील लेकिन अंदाज अलग
इस फीचर का डिजाइन काफी हद तक इंस्टाग्राम की स्टोरीज से मिलता-जुलता होगा। सबसे पहले यूजर को अपना स्टेट्स डालने का ऑप्शन मिलेगा। उसके बाद बाकी कॉन्टैक्ट्स के अपडेट दिखाई देंगे। हालांकि व्हाट्सएप इसमें कुछ अलग यूजर कंट्रोल्स और साधारण इंटरफेस बनाए रखेगा, ताकि यह अपने मूल मैसेजिंग अनुभव से बहुत दूर न जाए।
READ MORE- अंतरिक्ष में iPhone की एंट्री, जानिए NASA ने क्यों लिया यह फैसला
स्मार्ट एल्गोरिद्म करेगा जरूरी अपडेट्स
WhatsApp इस फीचर में स्मार्ट एल्गोरिद्म का इस्तेमाल करेगा। जिससे यूजर्स को सबसे पहले उन्हीं लोगों के स्टेट्स दिखेंगे। जिनसे वे सबसे ज्यादा बातचीत करते हैं। इससे यूजर्स को अपने करीबी कॉन्टैक्ट्स के अपडेट तुरंत मिल जाएंगे। साथ ही, जिन लोगों के स्टेट्स को यूजर ने म्यूट किया है, उनके अपडेट एक अलग सेक्शन में दिखाए जाएंगे।
READ MORE- अब स्मार्टवॉच नहीं, पूरा फोन पहनिए! RotateCam 4G लॉन्च!
24 घंटे में गायब होने वाला कंटेंट रहेंगे
Status अपडेट पहले की तरह 24 घंटे के बाद अपने आप गायब हो जाएंगे। इसके अलावा, यूजर्स को स्टिकर्स, म्यूजिक, टेक्स्ट और अन्य क्रिएटिव टूल्स का इस्तेमाल करने की सुविधा भी मिलती रहेगी। जिससे वे अपने अपडेट को और आकर्षक बना सकते हैं। फिलहाल यह फीचर बीटा वर्जन में देखा गया है और आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन Meta द्वारा Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर इसकी टेस्टिंग से पता चलता है कि कंपनी इसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए लॉन्च कर सकती है।
