WhatsApp Message Schedule: WhatsApp में अभी तक ऐसा कोई इनबिल्ट फीचर नहीं है, जिससे आप सीधे मैसेज को पहले से शेड्यूल कर सकें, लेकिन कुछ आसान तरीकों की मदद से आप तय समय पर मैसेज भेज सकते हैं। Android और iPhone दोनों में इसके अलग-अलग तरीके हैं।
जानिए WhatsApp मैसेज को पहले से शेड्यूल करने के आसान तरीके, Android और iPhone यूजर्स कैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स या शॉर्टकट्स से मैसेज भेज सकते हैं।
Android में WhatsApp मैसेज शेड्यूल कैसे करें
Android यूजर्स के लिए सबसे आसान तरीका थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करना है। इनमें SKEDit और Scheduled जैसे ऐप्स शामिल हैं, जो Google Play Store पर मिल जाते हैं। इन ऐप्स को इंस्टॉल करने के बाद आपको Accessibility Permission देना होता है। फिर आप मैसेज लिख सकते हैं, WhatsApp चुन सकते हैं, कॉन्टैक्ट सेलेक्ट कर सकते हैं और तारीख व समय सेट कर सकते हैं। इसके बाद ऐप अपने आप तय समय पर WhatsApp खोलकर मैसेज भेज देता है।
अगर आप Samsung फोन इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें एक आसान विकल्प भी मिलता है। WhatsApp में मैसेज लिखते समय सेंड बटन को लॉन्ग-प्रेस करने पर Schedule message का ऑप्शन दिखाई देता है, जिससे बिना किसी ऐप के भी मैसेज शेड्यूल हो जाता है।
READ MORE: बिना अकाउंट के WhatsApp पर कैसे चैट करें, यहां जानें
iPhone में WhatsApp मैसेज शेड्यूल करने का तरीका
iPhone में iOS की लिमिटेशन की वजह से पूरी तरह ऑटोमैटिक मैसेज भेजना संभव नहीं है, लेकिन आप Shortcuts App का इस्तेमाल करके एक ऑटोमेशन बना सकते हैं, जो तय समय पर WhatsApp खोल देता है। हालांकि, इसमें आपको मैसेज भेजने के लिए खुद सेंड बटन दबाना पड़ता है। इसके अलावा SKEDit और Scheduled जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स iPhone पर भी काम करते हैं, लेकिन इनके लिए कई बार फोन का अनलॉक होना जरूरी होता है।
READ MORE: WhatsApp के इन 2 फीचर्स के बारे में जानते हैं आप?
अगर आप WhatsApp Business यूज करते हैं, तो इसमें आप Away Message और Greeting Message सेट कर सकते हैं, जो अपने आप भेजे जाते हैं, लेकिन यह पूरी तरह शेड्यूलिंग जैसा नहीं होता। मैसेज शेड्यूल करने के लिए आपका फोन ऑन होना चाहिए और इंटरनेट कनेक्शन चालू रहना जरूरी है। कई ऐप्स को काम करने के लिए फोन का अनलॉक रहना भी जरूरी होता है।
