Spam call

सरकार के इस ऐप से रोकें SPAM कॉल्स और अनचाहे मैसेज

4 mins read
1.5K views
May 19, 2025

टेलीमार्केटिंग कॉल से बचने के लिए TRAI DND ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसके जरिए आप अपना नंबर DND लिस्ट में रजिस्टर कर सकते हैं

TRAI DND App: अगर आप भी दिनभर आने वाली फालतू कॉल्स से परेशान है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप इन कॉल्स को खुद ही रोक सकते हैं, वो भी एकदम आसान तरीके से। हाल ही में एक मैसेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया है कि अगर आप बार-बार आने वाली अनचाही कॉल्स से परेशान हैं, तो TRAI DND ऐप के जरिए इन्हें रोक सकते हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या वाकई ऐसा मुमकिन है ?

PIB ने की पुष्टि

इस बात की पुष्टि खुद प्रेस इंफॉरमेशन ब्यूरो के फैक्ट चेक डिवीजन ने की है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि TRAI DND ऐप बिल्कुल असली है और TRAI ने ही बनाया है।

क्या करता है ये ऐप?

  • इस ऐप के जरिए आप टेलीमार्केटिंग कॉल्स और फर्जी मैसेजेस की रिपोर्ट कर सकते हैं।
  • ऐप में आप अपनी पसंद के मुताबिक सेटिंग कर सकते हैं, ताकि आपको सिर्फ वही कॉल्स और मैसेज आएं, जो आप चाहते हैं।
  • अगर कोई कंपनी बार-बार कॉल कर रही है, तो आप उसे ब्लॉक या रिपोर्ट भी कर सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • फोन के Play Store या App Store से TRAI DND ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप को ओपन करें और अपनी टेलीकॉम कंपनी के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
  • फिर जिस कॉल या मैसेज से आप परेशान हैं, उसे रिपोर्ट कर दें।
  • आपकी शिकायत टेलीकॉम कंपनी और TRAI को जाती है और ज्यादातर मामलों में कुछ ही दिनों में वह नंबर ब्लॉक हो जाता है या फिर उस पर कार्रवाई होती है।

अगर आप अनचाही कॉल्स से परेशान हैं, तो TRAI DND ऐप एक बढ़िया और भरोसेमंद उपाय है। इसका इस्तेमाल करना न सिर्फ आसान है बल्कि फायदेमंद भी है। अब बार-बार आने वाली फालतू कॉल्स को कहें “नो मोर कॉल्स!”

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

इंसानों के लिए खतरनाक है 5G? टेस्ट में सामने आया सच
Previous Story

इंसानों के लिए खतरनाक है 5G? टेस्ट में सामने आया सच

2025-26 के बाद बंद हो जाएगी Vodafone Idea?
Next Story

2025-26 के बाद बंद हो जाएगी Vodafone Idea?

Latest from Apps

Don't Miss