BSNL recharge

BSNL का Holi धमाका, बढ़ाई इस प्लान की वैलिडिटी

4 mins read
993 views
March 8, 2025

BSNL ने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने बिना कीमत बढ़ाए अपने एक रिचार्ज प्लान की वैधता बढ़ा दी है। आइए आपको इस प्लान के बारे में बताते हैं।

BSNL Recharge plan: होली से पहले सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, कंपनी ने बिना कीमत बढ़ाए अपने एक रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है। बता दें कि कंपनी ने प्लान की वैलिडिटी को पूरे 30 दिन बढ़ाई है। ऐसे में अब यूजर को सेम कीमत पर एक महीने के लिए ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। अगर आप BSNL ने यूजर हैं तो आपको इस प्लान के बारे में पता होना चाहिए।

कंपनी ने दी जानकारी

BSNL ने अपने 2,399 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी को पूरे 30 दिन तक के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने X पर पोस्ट करके दी है।

30 दिन के लिए बढ़ाई वैलिडिटी

बता दें कि पहले यह प्लान 395 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था, लेकिन अब इसे बढ़ाते हुए कंपनी ने 425 दिन कर दिया है। आसान भाषा में समझें की पहले यह प्लान 13 महीने चलता था, लेकिन अब यह 14 महीने तक वैलिड रहेगा। खास बात यह है कि 30 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी के लिए यूजर्स को कोई एक्सट्रा पैसे नहीं देने होंगे।

क्या है प्लान में फायदा

इस प्लान में अगर फायदों की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही, रोजाना किसी भी नेटवर्क पर 100 एसएमएस भेज सकते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा भी मिलेगा है। हालांकि, रोजाना 2GB डेटा यूज करने के बाद स्पीड घटकर 40 kbps रह जाएगी। लेकिन, यूजर्स फिर भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp
Previous Story

WhatsApp में ऐड हो रहा नया फीचर्स, मिलेंगे 4 नए ऑप्शन

WiFi
Next Story

ऐसे करें WiFi पासवर्ड शेयर, कभी नहीं होगा डेटा लीक

Latest from Tech News

Don't Miss