DLSS 5 से बदल जाएगी गेमिंग की दुनिया!

DLSS 5 से बदल जाएगी गेमिंग की दुनिया!

6 mins read
98 views
March 17, 2026

NVIDIA DLSS 5 features: एआई के आने के बाद गेमिंग में भी बड़ा बदलाव की तैयारी चल रही है। जिसकी झलक NVIDIA ने GTC 2026 में DLSS 5 पेश करके दिखा दिया है। उन्होंने यह इशारा दे दिया है कि आने वाले समय में ग्राफिक्स सिर्फ रेंडर ही नहीं होंगे, सोचे भी जाएंगे। यह तकनीक पारंपरिक ग्राफिक्स प्रोसेसिंग से दो कदम आगे बढ़कर AI को सीधे गेम की दुनिया बनाने में शामिल करती है। अब तक DLSS का काम मुख्य रूप से इमेज क्वालिटी सुधारना था। कम रिज़ॉल्यूशन को AI के माध्यम से हाई क्वालिटी में बदलना इसका ध्येय रहा है। लेकिन अब DLSS 5 इस भूमिका से इतर कुछ नया करना चाहता है। यह अब इमेज को बेहतर बनाने के साथ-साथ खुद गेम के विजुअल एलिमेंट्स को तैयार करने में योगदान देता है। तो आइए जानते हैं. इसकी खासियत के बारे में।

RTX 50-सीरीज के साथ आने वाला DLSS 5 गेमिंग को बना देगा और आधिक रोमांचक, मिलेगा गेम्स पहले से ज्यादा वास्तविक, तेज और विजुअली। जानें डिटेल्स में।

DLSS 5 में न्यूरल रेंडरिंग तकनीक

DLSS 5 की सबसे खास बात इसकी न्यूरल रेंडरिंग तकनीक है। यह एआई को लाइटिंग, शैडो और मटेरियल जैसे मुश्किल हिस्सों को खुद से जनरेट करने की क्षमता देती है। जिससे गेम्स में दिखने वाली रोशनी और सतहें पहले से कहीं ज्यादा वास्तविक लगेंगी। रे-ट्रेसिंग वाले गेम्स में तो बदलाव और खुलकर सामने आएगा।

ग्राफिक्स पाइपलाइन में काफी बदलाव

इस नई दिशा का मतलब है कि ग्राफिक्स पाइपलाइन अब पूरी तरह बदलने वाली है। पहले जहां हर चीज GPU के पारंपरिक रेंडरिंग पर निर्भर थी। वहीं अब AI उस प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहा है। DLSS 5, सुपर रेज़ोल्यूशन और फ्रेम जेनरेशन जैसी पुरानी तकनीकों को एक नए स्तर पर ले जाता है।

READ MORE- Nvidia का नया Vera Rubin Space-1 चीप: अब AI अंतरिक्ष में करेगा काम

अभी भी हेवी हार्डवेयर सपोर्ट की जरूरत

हालांकि, इस तकनीक के साथ कुछ चुनौतियां भी सामने आई हैं। Digital Foundry की माने तो, DLSS 5 के डेमो के लिए एक नहीं बल्कि दो GeForce RTX 5090 GPU का इस्तेमाल किया गया। एक GPU गेम को चला रहा था। वहीं, दूसरा AI-आधारित रेंडरिंग को संभाल रहा था। यह दिखाता है कि फिलहाल इस तकनीक को भारी हार्डवेयर सपोर्ट की जरूरत है।

READ MORE- Gigabyte ने पेश किए नए Z890 PLUS मादरबोर्ड

RTX 50-सीरीज के साथ लॉन्च की तैयारी

NVIDIA ने यह भी साफ किया है कि DLSS 5 को RTX 50-सीरीज के साथ लॉन्च किया जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या आम गेमर्स इसे आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। अभी के लिए यह तकनीक भविष्य की झलक ज्यादा लगती है, जो आने वाले वर्षों में धीरे-धीरे आम होगी।

DLSS 5 गेमिंग के लिए बड़ा से बढ़कर बड़ा बदलाव का संकेत दी है जिसके आनेवाले दिनों गेमिंग और सिनेमा के बीच अंतर को कम या खत्म कर सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

GameStop ने PS3, Xbox 360 और Wii U को बताया Retro
Previous Story

GameStop ने PS3, Xbox 360 और Wii U को बताया Retro

OpenAI अब अपनी रणनीति बदलकर कोडिंग टूल्स और बिजनेस यूजर्स पर फोकस कर रहा है।
Next Story

OpenAI बदलेगा रणनीति, अब कोडिंग और बिजनेस पर होगा पूरा फोकस

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss