Metalpha Technology: ब्लॉकचेन और ट्रेडिंग टेक्नोलॉजी क्षेत्र की तीन कंपनियां Metalpha Technology Holding Limited, Exos Financial LLC और BlockchainK2 Corp. ने अमेरिका के संस्थागत डिजिटल एसेट बाजार में सेवाएं देने के लिए साझेदारी की है। इस पहल का उद्देश्य पूरे देश में ग्राहकों को सुरक्षित, विनियमित और प्रोफेशनल स्तर की क्रिप्टो सेवाएं उपलब्ध कराना है।
Metalpha, Exos Financial और BlockchainK2 ने अमेरिका में संस्थागत निवेशकों के लिए विनियमित और सुरक्षित क्रिप्टो सेवाएं देने के लिए नई साझेदारी की है।
समझौता और साझेदारी का उद्देश्य
तीनों कंपनियों ने एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत वह बढ़ती मांग को देखते हुए नियमों के अनुरूप क्रिप्टो उत्पाद और सेवाएं विकसित करेंगी। लक्ष्य यह है कि संस्थागत निवेशकों को भरोसेमंद और संरचित डिजिटल एसेट समाधान मिल सकें।
किस कंपनी की क्या भूमिका होगी
Metalpha अपनी क्रिप्टो डेरिवेटिव्स और लिक्विडिटी सॉल्यूशंस की विशेषज्ञता प्रदान करेगी। Exos Financial अपनी टेक्नोलॉजी आधारित इन्वेस्टमेंट बैंकिंग प्रणाली का उपयोग करेगी, जिसे Brady Dougan ने विकसित किया था। BlockchainK2 टोकनाइजेशन और फंड डिस्ट्रीब्यूशन तकनीक के माध्यम से पारंपरिक वित्त और डिजिटल एसेट्स के बीच बेहतर कनेक्शन बनाने में मदद करेगी।
READ MORE: टैरिफ पर बोले पीएम, भारत को टेक्नोलॉजी सेक्टर में बनना होगा आत्मनिर्भर
संयुक्त पहल का रणनीतिक फोकस
यह साझेदारी अमेरिकी संस्थागत बाजार के लिए तीन प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान देगी।
- संस्थानों और क्रिप्टो माइनर्स के लिए कस्टम ओवर-द-काउंटर डेरिवेटिव्स और हेजिंग समाधान
- डिजिटल एसेट निवेश रणनीतियां, जिनमें क्रिप्टो रिलेटिव वैल्यू निवेश शामिल होगा
- सिक्योरिटी-लिंक्ड ट्रांजैक्शन, ताकि नियामकीय ढांचे के तहत डिजिटल एसेट्स तक पहुंच दी जा सके
READ MORE: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वॉइस टेक्नोलॉजी में Jabra की नई पहल
Metalpha के सीईओ एड्रियन वांग ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी को पूर्ण अनुपालन के साथ अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने में मदद करेगी। वहीं Exos Financial और BlockchainK2 के नेतृत्व का मानना है कि यह पहल अमेरिकी संस्थानों के लिए सुरक्षित और विनियमित क्रिप्टो समाधान तक पहुंच को आसान बनाएगी।
