ईरान संघर्ष बढ़ा सकता है चिप्स की कीमत और AI इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता

ईरान संघर्ष बढ़ा सकता है चिप्स की कीमत और AI इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता

7 mins read
1 views
March 11, 2026

Semiconductor Supply: मध्य-पूर्व में ईरान को लेकर चल रहे संघर्ष ने दुनिया की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है। विश्लेषकों का कहना है कि अगर यह युद्ध लंबे समय तक चलता है, तो चिप बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की सप्लाई बाधित हो सकती है और ऊर्जा की कीमतें बढ़ सकती हैं। यह उस इंडस्ट्री के लिए बड़ा जोखिम है जो पहले से ही जटिल सप्लाई चेन की समस्याओं से जूझ रही है।

मध्य-पूर्व संघर्ष के चलते सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन प्रभावित, ऊर्जा कीमतें बढ़ीं और AI चिप्स की मांग पर असर का खतरा।

इस संघर्ष ने निवेशकों का भरोसा भी हिला दिया है। Samsung और SK Hynix जैसे बड़े मेमोरी चिप निर्माता कंपनियों के स्टॉक्स की कीमतें गिर गई हैं। इंडस्ट्री को डर है कि सप्लाई में रुकावट और ऑपरेटिंग खर्च बढ़ने से AI की बढ़ती मांग वाली चिप्स की बाजार वृद्धि धीमी हो सकती है।

मध्य-पूर्व की भूमिका और ऊर्जा की बढ़ती कीमतें

मध्य-पूर्व सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में अहम है। हीलियम और ब्रोमिन जैसे तत्व चिप बनाने में बहुत जरूरी हैं। हीलियम का इस्तेमाल चिप्स के निर्माण में कूलिंग सिस्टम और जटिल सर्किट बनाने के लिए होता है। कतर दुनिया का लगभग एक-तिहाई हीलियम सप्लाई करता है। अगर इस क्षेत्र में कोई रुकावट आती है, तो पूरी दुनिया की चिप इंडस्ट्री प्रभावित हो सकती है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की शिपिंग बंद होने की संभावना सप्लाई में बड़ा झटका दे सकती है। ब्रोमिन का बड़ा हिस्सा इजरायल और जॉर्डन में है। फिलहाल, इसका असर ज्यादा नहीं दिख रहा, लेकिन लंबा युद्ध होने पर कंपनियों को सप्लाई की नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं।

READ MORE: 6G सेमीकंडक्टर की खोज से बदलेगा भविष्य, चलेंगी ऑटोमैटिक कारें

इस टकराव से एनर्जी की कीमतें भी बढ़ रही हैं। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 100 प्रति डॉलर बैरल तक पहुंच गई हैं। इससे बिजली और ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ सकती है। AI डेटा सेंटर ट्रेडिशनल डेटा सेंटर की तुलना में बहुत ज्यादा बिजली इस्तेमाल करते हैं। अगर एनर्जी की कीमतें तेज़ी से बढ़ती हैं, तो टेक कंपनियां नए AI इंफ्रास्ट्रक्चर में इन्वेस्टमेंट धीमा कर सकती हैं।

READ MOREBudget 2026: सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर में उद्योग को बड़ा भरोसा

मेमोरी चिप्स और भविष्य की अनिश्चितता

सबसे ज्यादा असर मेमोरी चिप निर्माता Samsung और SK Hynix पर पड़ सकता है। ये कंपनियां HBM और DRAM जैसी हाई-बैंडविड्थ मेमोरी बनाती हैं, जो AI सर्वर्स और एडवांस कंप्यूटिंग में काम आती हैं। पिछले साल AI इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग ने मेमोरी चिप्स की कीमत और मुनाफा बढ़ाया है, लेकिन अगर ऊर्जा की कीमतें बढ़ती हैं और सप्लाई बाधित होती है, तो डेटा सेंटर ऑपरेटर अपने खर्च कम कर सकते हैं। इससे मेमोरी चिप्स की मांग घट सकती है और कंपनियों की कीमतों और राजस्व पर दबाव बढ़ सकता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

दुनियाभर में ठप हुआ Instagram, यूजर्स परेशान
Previous Story

दुनियाभर में ठप हुआ Instagram, यूजर्स परेशान

Latest from Tech News

Don't Miss