technology News

X पर कोई टॉपिक कैसे होता है ट्रेंड, जानें इसके पीछे की वजह

5 mins read
1.6K views
November 4, 2024

X पर रातों-रात कोई टॉपिक ट्रैंड में आ जाता है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि यह आखिर होता कैसे है।

X Trending Topic :  सोशल मीडिया पर रातों-रात कोई भी टॉपिक्स का ट्रेंड होना आम बात हो गई है। सबसे ज्यादा ट्रेंड X (पहले ट्विटर) पर होता है, लेकिन कभी आपने सोचा है कि ऐसा कैसे हो जाता है। अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर सोशल मीडिया पर रातों-रात कुछ भी टॉपिक्स कैसे ट्रेंड होने लगती है और इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है। आपको बता दें कि किसी भी टॉपिक को ट्रेंड करने के लिए सबसे पहले यूजर की भागीदारी जरूरी होती है। जब कोई विषय, घटना या खबर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है, तो यूजर उसे ट्वीट करना,  रीट्वीट करना और उस पर अपनी राय देना शुरू कर देते हैं, जिससे वह टॉपिक वायरल हो जाता है।

हैशटैग का इस्तेमाल

किसी भी टॉपिक को ट्रेंड करने के लिए यूजर को हैशटैग का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। जब लोग एक ही हैशटैग से कोई टॉपिक पोस्ट करते हैं तो यह लोगों ध्यान ज्यादा खीचती है। जब हैशटैग किसी बड़ी घटना से संबंधित हो, जैसे चुनाव, खेल या कोई सामाजिक मुद्दा तो वह वायरल हो जाती है।

न्यूज चैनल और ऑनलाइन मीडिया की अहम भूमिका

ट्रेंडिंग टॉपिक को वायरल करने में न्यूज चैनल और ऑनलाइन मीडिया भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। जब कोई इम्पोर्टेंट खबर सामने आती है, तो मीडिया उसे तुरंत कवर करता है, जिससे उस टॉपिक पर ज्यादा चर्चा होने लगती।

सेलिब्रिटी की भूमिका

अगर कोई फेमस सेलिब्रिटी किसी टॉपिक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, तो वह टॉपिक भी लोगों का ध्यान आकृषित करता है, जिससे वह तेजी से वायरल हो जाता है।

इस प्रकिया में X (पहले ट्विटर) का ट्रेंडिंग एल्गोरिदम अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एल्गोरिदम यूजर्स की गतिविधियों को ट्रैक करता है और उन विषयों को प्राथमिकता देता है, जिन पर ज्यादातर लोग बात कर रहे होते हैं। इन सभी कारणों से X पर कोई भी विषय रातों-रात ट्रेंड लगता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Smartphone Hacking
Previous Story

आपके फोन में भी दिख रहे हैं ऐसे साइन, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

russia fined google
Next Story

Google से रूस की नाराजगी, लगाया इतना जुर्माना

Latest from Latest news

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss