Smartphone Hacking

आपके फोन में भी दिख रहे हैं ऐसे साइन, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

5 mins read
1.2K views
November 4, 2024

अगर आपके फोन में अचानक अजीबो-गरीब चीजें होने लगे तो समझ जाएं कि आपका फोन हैक हो चुका है।

Smartphone Hacking : आज के समय में स्मार्टफोन हैकिंग एक बड़ी समस्या बन गई है। इसमें हैकर आपकी जानकारी के बिना ही आपके फोन में मौजूद पर्सनल डेटा को कंट्रोल कर सकता है। जैसे अगर आपके फोन में आपकी पर्सनल फोटो, वीडियो, मैसेज, ईमेल या आपके बैंक अकाउंट डिटेल्स है तो वह भी खतरे में पड़ सकती है। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर आपके फोन में अचानक अजीबो-गरीब चीजें होने लगे तो समझ जाएं कि आपका फोन हैक हो चुका है। आइए जानते हैं आपको इनके बारे में ताकि आप समय रहते जरूरी कदम उठा सकें।

अजीबो गरीब ऐप्स – अगर आपके फोन में  ऐसे ऐप दिखने लगे जिसे आपने कभी भी इंस्टॉल नहीं किया है, तो तुरंत समझें की आपका फोन हैक हो चुक है।

फोन की बैटरी जल्दी खत्म होना – अगर आपका फोन पहले के मुताबिक अचानक जल्दी-जल्दी डिस्चार्ज होने लगे तों समझ लें कि आपका फोन कोई और इस्तेमाल कर रहा है।

फोन बंद-चालू होना – अगर आपका भी अचानक बिना किसी कारण अपने आप बंद चालू हो रहा है, तो यह भी इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका फोन कोई और कंट्रोल कर रहा है।

डेटा का अचानक खत्म होना – अगर आपका डेटा पैक बिना किसी कारण जल्दी खत्म हो रहा है तो संभव है कि कोई आपका डेटा इस्तेमाल कर रहा हो।

फोन स्लो होना – अगर आपका फोन पहले की तुलना में काफी स्लो हो गया है तो संभव है कि कोई बैकग्राउंड में प्रोसेसर का इस्तेमाल कर रहा हो।

पॉप-अप विज्ञापन – अगर आपके फोन पर अचानक बहुत सारे पॉप-अप विज्ञापन दिखने लगें, तो यह भी फोन के हैक होने की वजह से हो सकता है।

अननोन नंबरों से फोन आना – अगर फोन हैक हो गया है, तो आपको अज्ञात नंबरों से कॉल आ सकते हैं।

फोन हैक होने पर क्या करें

अनजान ऐप्स करें डिलीट– अपने फोन से सभी अनजान ऐप्स को डिलीट कर दें।

फैक्ट्री रीसेट – अगर आपका फोन हैक हो गया है, तो आप अपने फोन को फैक्ट्री रीसेट कर सकते हैं।

पासवर्ड बदलें – अपने सभी ऑनलाइन अकाउंट के पासवर्ड तुरंत बदलें। खास तौर पर उन अकाउंट के पासवर्ड जिन्हें आपने अपने फोन से लॉग इन किया है।

एंटीवायरस सॉफ्टवेयर – एक अच्छे एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें और अपने फोन को नियमित रूप से स्कैन करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI powered features
Previous Story

Google Chrome यूजर्स को जल्द मिलने वाला है AI-powered features

technology News
Next Story

X पर कोई टॉपिक कैसे होता है ट्रेंड, जानें इसके पीछे की वजह

Latest from Gadgets

Don't Miss