Google Maps की ये गलतियां आपको पहुंचा देगी जेल!

5 mins read
7.6K views
November 26, 2024

Google Map का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आपने इन बातों का ध्यान नहीं रखा तो आप लोकेशन के बदले जेल भी पहुंच सकते हैं।

Google Maps: देश में लोग अपनी लोकेशन तक पहुंचने के लिए Google Maps का खूब इस्तेमाल करते हैं। यह काफी पॉपुलर ऐप है, लेकिन क्या आपको पता है कि Google Maps काफी खतरनाक भी हो सकता है। कई बार देखा गया है कि Google Maps लोगों को उनकी लोकेशन की जगह जेल तक पहुंचा देता है। दरअसल, कई खामियों की वजह से Google Maps लोगों को गलत जगह पर पहुंचा देता है, लेकिन ऐसा क्यों होता है? आइए जानते हैं।

ये हैं Google Maps की गलतियां

  • कई बार लोग Google Maps की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  • पहाड़ी इलाका, जंगल या ऐसे इलाकों में Google Map ठीक से काम नहीं करता है जहां नेटवर्क नहीं होता है।
  • कई बार Google Map में पुराना डेटा होता है। जैसे कि पहले जहां खेत हुआ करते थे, अब वहां हाईवे बन गया है, लेकिन Google Map में वह अपडेट नहीं होता।
  • बैकएंड में दिक्कत आने की वजह से Google Map स्लो काम करने लगता है या पूरी तरह से बंद हो जाता है, जिसकी वजह से Google Map गलत लोकेशन दिखाने लगता है।
  • निर्माण क्षेत्र या बंद सड़कों की जानकारी सही समय पर न मिलने की वजह से Google Map पर इसका कोई अपडेट नहीं होता है।

यूजर्स भी करते हैं गलतियां

Google Maps की गलतियों के साथ-साथ यूजर्स की भी गलतियां होती है। यूजर्स की कुछ आदतें भी कई बार उनके परेशानी का कारण बन जाती हैं।

  • अगर फोन का GPS सिग्नल ठीक से काम नहीं करता है, तो Google Maps सही लोकेशन नहीं दिखा पाता है।
  • बैटरी सेवर मोड ऑन करने से फोन के कुछ फंक्शन बंद हो जाते हैं, जिससे Google Maps स्लो काम करते हैं।
  • लोकेशन हिस्ट्री ऑफ होने पर Google Maps सही समय और दूरी नहीं दिखाता है।
  • फोन में जरूरी परमिशन को ऑफ रखने से Google Maps पर नकारात्मक असर पड़ता है।

ऐसे करें Google Maps का सही इस्तेमाल

Google Maps का इस्तेमाल करते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए इन टिप्स को फॉलो करने की जरूरत है।

  • ट्रैवल शुरू करते समय वाहन मोड को सही से सेट करें।
  • नेविगेशन सेटिंग में जाकर ‘Avoid Highway’ ऑप्शन को बंद कर दें।
  • आईफोन यूजर्स को लोकेशन सर्विस में जाकर ‘Accurate Location’ ऑन कर देनी चाहिए।

इन सेटिंग्स को सही करके आप Google Maps की गलतियों से बच सकते हैं और सही लोकेशन पर पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है।

Analytics Insight

दिव्या सिंह : मैं 6 साल के अनुभव के साथ कंटेट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. मेरे अंदर सरल स्वभाव के साथ कुछ अलग करने की चाह है. मैनजमेंट और नेतृत्व क्षमता से भरपूर मुझमें अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स हैं. मेरे अंदर खास यह है कि किसी भी काम को तय समय पर समाप्त कर लेती हूं.

Previous Story

इस देश में बैन हुआ WhatsApp और Gmail, जानें क्यों

Next Story

किसानों की हुई बल्ले-बल्ले! भारतीय अमेरिकियों ने बनाया AI ऐप

Latest from Tech News

क्या बंद होगा 𝗕𝗶𝘁𝗰𝗵𝗮𝘁 ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

क्या बंद होगा Bitchat ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

Jack Dorsey के Bitchat App पर सरकार सख्त, GitHub को 3 रिपॉजिटरी हटाने का आदेश। जानें Bluetooth mesh से चलने वाले इस ऐप को लेकर क्या है मामला।  Bitchat App Blocked: क्या बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के भी लोग आपस में संदेश भेज सकते हैं? Bitchat App इसी तकनीक पर काम करता है, लेकिन अब भारत सरकार ने इसकी सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने GitHub से Bitchat से जुड़े 3 रिपॉजिटरी हटाने या उनकी पहुंच रोकने को कहा है।  Bitchat App पर सरकार ने क्यों उठाया सवाल? I4C ने 23 जुलाई को जारी आदेश में कहा कि Bitchat Bluetooth mesh नेटवर्क के जरिए लोगों को सीधे जोड़ता है। इसके लिए मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट या किसी केंद्रीय सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती।सरकार के मुताबिक, यही तकनीक कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे नेटवर्क में यूजर की पहचान और कानूनी निगरानी करना मुश्किल हो सकता है। एजेंसी ने आशंका जताई कि इसका गलत इस्तेमाल अपराध से जुड़ी गतिविधियों में हो सकता है।  I4C ने GitHub को तीन घंटे के भीतर संबंधित रिपॉजिटरी हटाने या उन तक पहुंच बंद करने का निर्देश दिया। इसके लिए Information Technology Act की Section 79(3)(b) और IT Rules, 2021 के Rule 3(1)(d) का हवाला दिया गया है।  https://x.com/jack/status/2080565084586135773?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2080565084586135773%7Ctwgr%5E34dc1ea6a763482228e9af8fa17b337f8ea5e2c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news9live.com%2Ftechnology%2Ftech-news%2Fbitchat-app-blocked-india-orders-github-to-remove-jack-dorseys-offline-messaging-tool-cjp-protest-crackdown-2992739     विरोध प्रदर्शनों के बीच बढ़ी ऑफलाइन ऐप की चर्चा सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद किए जाने के बीच ऐसे ऑफलाइन संचार प्लेटफॉर्म की चर्चा भी बढ़ी है।
आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss