किसानों की हुई बल्ले-बल्ले! भारतीय अमेरिकियों ने बनाया AI ऐप

6 mins read
1.2K views
November 26, 2024

किसानों को खेती में मदद करने के लिए भारतीय अमेरिकियों के एक समुह ने ऐसा AI ऐप बनाया है, जिससे किसानों को काफी फायदा होगा।

किसानों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि भारतीय-अमेरिकियों के एक समूह ने एक ऐसा ऐप बनाया है, जो किसानों को खेती से जुड़े बेहतर फैसले लेने में मदद करता है। इस ऐप का नाम LetZFarm है। वहीं, इस ऐप में AI का इस्तेमाल किया गया है। इस ऐप का इस्तेमाल कैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो में किया जा रहा है। मैसाचुसेट्स की कंपनी Abris Inc ने इसे त्रिनिदाद और टोबैगो के कार्बन जीरो इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर बनाया है। इसे वॉशिंगटन डीसी में InvestSmart Caribbean Summit में लॉन्च किया गया।

यह ऐप AI की मदद से किसानों को खेती से जुड़े बेहतर फैसले लेने में मदद करता है। यह खाद्य सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी मदद करता है। यह ऐप किसानों को बदलते पर्यावरण के अनुकूल ढलने में मदद करता है।

किसानों को खेती से जुड़े सभी चीजें बताएगा

Abris Inc की CEO और सह-संस्थापक प्रिया सामंत ने कहा कि यह एक स्मार्ट एग्रीकल्चर फार्मर कम्पेनियन ऐप है जो किसानों को AI-driven insights के माध्यम से बेहतर खेती के फैसले लेने में मदद करता है। यह किसानों को खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से मदद करता है और जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी मदद करता है। इसका मतलब है बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों के अनुकूल ढलना। अब इस ऐप को अन्य कैरेबियाई देशों में भी ले जाने की प्लानिं है। वहीं, इसके लिए गुयाना और अन्य देशों के साथ बातचीत चल रही है।

पहले चरण में किसानों के लिए किया काम

प्रिया सामंत आगे कहती हैं कि हमारा लक्ष्य अब विभिन्न कैरेबियाई देशों में जाना है। इसके लिए हम पहले से ही गुयाना और अन्य देशों के साथ बात कर रहे हैं। यह एक  स्केलेबल ऐप है। हमारा रोडमैप किसानों के लिए वन-स्टॉप समाधान बनाना है। हमने पहले चरण में किसानों को बेहतर खेती करने में मदद करना, उन्हें मौसम संबंधी अलर्ट देना, कीटनाशक सामग्री के साथ-साथ फसलों के लिए बाजार मूल्य दिलाने का काम किया है।

ऐप देगा ये काम

यह ऐप किसानों को बेहतर उपज पाने, मौसम की जानकारी पाने और फसलों का सही बाजार मूल्य जानने में मदद करता है। यह कीटनाशकों के बारे में भी बताता है। भविष्य में यह ऐप किसानों के लिए संपूर्ण समाधान बनने की राह पर है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Google Maps की ये गलतियां आपको पहुंचा देगी जेल!

Next Story

Instagram में आया नया फीचर, यूज करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

Latest from Tech News

Don't Miss