Good News! LinkedIn के अलावा अब यहां से भी मिलेगी Free Job

5 mins read
810 views
November 20, 2024

अब तक लोग सिर्फ लिंक्डइन पर ही जॉब ढूंढते हैं, लेकिन एलन मस्क ने एक्स पर भी जॉब ढूंढने का विकल्प दिया है।

X-Hiring Job : एलन मस्क ने एक्स को एक बेहद उपयोगी ऐप में बदल दिया है। हाल ही में कंपनी ने इसमें एक नया फीचर जोड़ा है, जिससे यूजर एक्स पर जॉब सर्च कर सकते हैं। जॉब ढूंढने के लिए अब एक्स वैसे ही काम करेगा जैसे लिंक्डइन करता है। पिछले साल कंपनी ने एक और फीचर लॉन्च किया था, जहां कंपनियां और रिक्रूटर अपनी जॉब पोस्ट कर सकते हैं। पहले यह जॉब सर्च फीचर कुछ यूजर्स के लिए ही था, लेकिन अब सभी यूजर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलन मस्क ने किए कई बदलाव

2022 में प्लेटफॉर्म खरीदने के बाद से मस्क ने एक्स में कई बदलाव किए हैं। जैसे कि इसमें वीडियो कॉलिंग, लंबे वीडियो शेयर करने की सुविधा, लंबी पोस्ट लिखने का विकल्प, पोस्ट एडिट करने का विकल्प और लाइव अपडेट जैसे फीचर जोड़े गए हैं, जो फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैं। जॉब सर्च फीचर के साथ मस्क लिंक्डइन यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, यह देखना बाकी है कि एक्स पर यह फीचर कितना सफल होगा।

कैसे काम करेगा ये फीचर

X-Hiring फीचर पहले कुछ लोगों के लिए ही था, लेकिन अब ये मुख्य रूप से प्लेटफॉर्म पर वेरिफाइड कंपनियों के लिए है। यह फीचर कंपनियों को अपनी जॉब पोस्ट करने और जॉब चाहने वालों को सही जॉब खोजने में मदद करता है। जॉब सर्च फीचर X-Hiring डेटाबेस का उपयोग करेगा। जब कंपनियां जॉब पोस्ट करेंगी, तो यूजर सर्च रिजल्ट में इन जॉब्स को देखेंगे। इसमें एक ATS भी जोड़ा गया है, जो XML फीड के माध्यम से हायरिंग कंपनियों को उम्मीदवारों का डेटा प्रदान करेगा।

जॉब ढूंढने के ले यूजर्स को नहीं देना होगा पैसा

X  पर जॉब सर्च करने के लिए यूजर्स को कोई पैसा नहीं देना होगा, लेकिन कंपनियों को X-Hiring  का इस्तेमाल करने के लिए हर महीने करीब 82,000 रुपये देने होंगे। जॉब सर्च करने के लिए यूजर्स को बस X ऐप या वेबसाइट पर जॉब ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और कीवर्ड का इस्तेमाल करके सही जॉब ढूंढनी होगी।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

इंसानी डॉक्टर नहीं अब रोबोट करेंगे सर्जरी! देखें कई Video

Next Story

Reels बनाकर कमाएं 1.5 लाख रुपये, यहां जाने पूरी डिटेल्स

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss