Apple होगा पहले से ज्यादा खास, कंपनी लाई 3D प्रिंटिंग तकनीक

Apple होगा पहले से ज्यादा खास, कंपनी लाई 3D प्रिंटिंग तकनीक

5 mins read
86 views
March 9, 2026

Apple 3D Printing: Apple हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करती रहती है जो बाकी सबसे अलग हो। इस बार भी कंपनी ने एक ऐसा प्लान बनाया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। फेमस एक्सपर्ट ने खुलासा किया है कि Apple अपने आने वाले प्रोडक्ट्स में 3D प्रिंटेड एल्युमिनियम पार्ट्स इस्तेमाल करने की तैयारी में है। आसान भाषा में कहें तो Apple अब अपने फोन और घड़ियों के पुर्जे एक खास मशीन से प्रिंट करेगी बिल्कुल वैसे जैसे प्रिंटर से कागज निकलता है बस फर्क यह है कि यहां एल्युमिनियम का पुर्जा निकलेगा।

क्या आपका अगला iPhone 3D प्रिंटर से बनेगा? Apple एक ऐसी नई तकनीक पर काम कर रही है जो पूरी टेक दुनिया को हिला देगी।

पहले भी कर चुकी है यह कमाल

यह पहली बार नहीं है जब Apple ने 3D प्रिंटिंग को अपनाया हो। इससे पहले कंपनी Apple Watch Ultra 3 में 3D-प्रिंटेड टाइटेनियम इस्तेमाल कर चुकी है। अब एल्युमिनियम की बारी है और इसकी शुरुआत हो भी चुकी है।

MacBook Neo से हुई नई शुरुआत

Apple का नया MacBook Neo इस तकनीक का फायदा उठाने वाला पहला प्रोडक्ट बन गया है। इस नई तकनीक से तीन बड़े फायदे हैं। पहला कच्चा माल कम लगता है, दूसरा बनाने में कम पैसा खर्च होता है और तीसरा प्रोडक्शन पहले से ज्यादा तेज हो जाती है। यानी Apple की जेब भी बचेगी और काम भी जल्दी होगा।

READ MORE: MacBook या iPad खरीदें और FREE में पाएं AirPods या Apple Pencil

iPhone और Apple Watch पर भी होगा असर

अब Apple इसी तकनीक को Apple Watch की केसिंग पर और आगे चलकर iPhone के बाहरी हिस्से पर भी आजमाना चाहती है। अगर यह हो गया तो यह Apple के इतिहास में एक बहुत बड़ा बदलाव होगा। वो iPhone जो आप रोज इस्तेमाल करते हैं उसके बनने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा।

READ MORE: Apple लाएगा पहला टचस्क्रीन MacBook Pro, 2026 में होगा लॉन्च

क्या मिलेगा आपको फायदा?

जानकारों का कहना है कि इस तकनीक से बने डिवाइस पहले से ज्यादा हल्के और मजबूत होंगे। साथ ही पर्यावरण को भी कम नुकसान होगा क्योंकि कच्चे माल की बर्बादी घटेगी। और सबसे मजेदार बात यह है कि 3D प्रिंटिंग से ऐसे डिजाइन बनाए जा सकते हैं जो पुरानी मशीनों से बनाना नामुमकिन था।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Apple ने बिक्री के मामले में Samsung को छोड़ा पीछे
Previous Story

प्रीमियम फोन की रेस में Apple निकला आगे, Samsung पीछे

ChatGPT एडल्ट मोड की लॉन्चिंग
Next Story

ChatGPT का ‘एडल्ट मोड’ फिर टला…जानिए क्या है वजह

Latest from Gadgets

Don't Miss