शानदार है YouTube का नया फीचर, कई भाषाओं का लें सकेंगे मजा

5 mins read
849 views
YouTube
December 11, 2024

अब YouTube पर कंटेंट क्रिएट करने वालों की मौज हो जाएगी। YouTube के नए फीचर में AI ट्विस्ट है। इस नए फीचर के जरिए एक भाषा के वीडियो को दूसरी भाषाओं में डब किया जा सकेगा।

YouTube AI Feature: YouTube का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। YouTube ने नया फीचर अपडेट किया है। इसमें अब आप YouTube पर अलग-अलग भाषाओं में कोई भी वीडियो को वॉयस डब कर सकते हैं। इसके अलावा जो कंटेंट क्रिएटर सिर्फ हिंदी या अंग्रेजी में वीडियो बनाते हैं वह अब फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियाई, इटैलियन, जापानी और स्पेनिश जैसी भाषाओं में वीडियो बना सकेंगे। YouTube के नए फीचर के साथ आपको डब किए गए वीडियो पर ‘ऑटो डब’ भी लिखा हुआ दिखेगा।

किसको मिलेगा इस फीचर का फायदा

YouTube का ऑटो डब फीचर सिर्फ नॉलेज और इंफॉर्मेशन की जानकारी देने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को ही मिलेगा। कंपनी ने इसके बारे में पिछले साल हुए एक इवेंट में बताया था। बता दें कि इसे Google के इन-हाउस एरिया 120 इनक्यूबेटर की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से बनाया गया है। इसमें अलाउड का इस्तेमाल किया गया है। इसके नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि YouTube वीडियो में ऑटो डबिंग फीचर अपने आप काम करेगा। इसके जरिए वीडियो को अपने आप ट्रांसक्राइब और ट्रांसलेट किया जा सकेगा।

AI-पावर्ड ऑटो डबिंग फीचर

इस AI-पावर्ड ऑटो डबिंग फीचर से उन हजारों यूजर्स को फायदा होगा, जो नॉलेज और इंफॉर्मेशन की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। इसका फायदा नॉलेज और इंफॉर्मेशन देने वाले चैनल भी उठा सकेंगे। इस फीचर के साथ, आपको और दर्शकों को डब किए गए वीडियो पर ऑटो-डब लेबल भी दिखाई देगा। दर्शक ट्रैक सिलेक्टर का उपयोग करके मूल ऑडियो सुनने का विकल्प चुन सकते हैं।

कैसे करेंगे यूज

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको सिर्फ वीडियो अपलोड करना है। YouTube अपने आप ही उसकी भाषा पहचान लेगा और उसे दूसरी सपोर्टेड भाषाओं में डब कर देगा। आप और दर्शक YouTube Studio के लैंग्वेज सेक्शन में डब किए गए वीडियो को देख सकते हैं। क्रिएटर डब को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आपको डब पसंद नहीं आता है, तो उसे अनपब्लिश या डिलीट भी किया जा सकता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Whatsapp scam
Previous Story

WhatsApp Alert: गलती से भी न करें ये ऐप डाउनलोड

Realme
Next Story

15 हजार से भी कम कीमत पर लॉन्च होगा Realme का ये धांसू फोन

Latest from Latest news

Suri: The Seventh Not का PS5 ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें मजेदार Video

Suri: The Seventh Not का PS5 ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें मजेदार Video

Suri, The Seventh Note : बेंगलुरु के Tathvamasi Studios ने अपने अपकमिंग गेम Suri: The Seventh Note का पहला गेमप्ले ट्रेलर रिलीज किया है। यह गेम PS5 और PC पर आएगा और इसे Sony के India Hero Project के तहत डेवलप किया जा रहा है जो चुनिंदा भारतीय डेवलपर्स को सपोर्ट करता है।  इंडिया हेरो प्रोजेक्ट के तहत Sony द्वारा समर्थित Made-in-India गेम Suri: The Seventh Note का पहला गेमप्ले ट्रेलर रिलीज।  क्या है गेम की कहानी  गेम का सेटिंग काल्पनिक द्वीप Suri है। मुख्य किरदार Ajira अपनी मां के इलाज के लिए एक दुर्लभ फल खोजने निकलती है। द्वीप पर अजीब संगीत आधारित भ्रष्टाचार फैल गया है जो पर्यावरण और जीव–जंतुओं की गतिविधियों को बदल देता है।  गेमप्ले का तरीका  इस गेम की खासियत इसका रिदम बेस्ड गेमप्ले है। खिलाड़ी को Ajira को नियंत्रित करते हुए सही समय पर चलना, कूदना और लड़ाई करनी होती है। गेम में पारंपरिक कॉम्बैट या एक्सप्लोरेशन के बजाय प्लेटफॉर्मिंग और रिदम मैकेनिक्स पर ध्यान दिया गया है। द्वीप का वातावरण और दुश्मन संगीत की धुनों के अनुसार प्रतिक्रिया देते हैं।  PS5 के स्पेशल फीचर्स  PS5 वर्सन में Rhythm Haptics Engine नामक फीचर मिलेगा। यह ध्वनि, विजुअल्स और कंट्रोलर वाइब्रेशन को जोड़कर खिलाड़ी को संगीत का अनुभव महसूस कराता है। DualSense कंट्रोलर की हॅप्टिक्स तकनीक का इस्तेमाल करके टोन या इंटेंसिटी में बदलाव को संकेत के रूप में दिखाया जाएगा। इससे खिलाड़ी को गेम की हर धुन और इंटरेक्शन का सटीक फीडबैक मिलेगा।  इंडिया हेरो प्रोजेक्ट में सहयोग  Tathvamasi Studios पिछले एक साल से Sony के India

Don't Miss