WiFi Disconnect Issue

WiFi कनेक्शन बार-बार गिर रहा? जानें कैसे करें ठीक

6 mins read
4 views
April 11, 2026

WiFi Disconnect Issue: अगर आप मूवी देख रहे हों या ऑफिस का कोई जरूरी काम कर रहे हों और उसी समय आपका WiFi कनेक्शन बार-बार डिस्कनेक्ट हो जाए, तो पूरा काम और एंटरटेनमेंट दोनों खराब हो जाता है। स्लो या बार-बार टूटने वाला इंटरनेट न सिर्फ परेशान करता है, बल्कि काम पूरा करने में भी ज्यादा समय लगाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, और उन्हें समझकर आप इस समस्या को आसानी से हल कर सकते हैं।

WiFi बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहा है? जानिए इसके पीछे की असली वजहें जैसे ज्यादा डिवाइस, राउटर लोकेशन और इंटरफेरेंस का समाधान।

ज्यादा डिवाइस कनेक्ट होना एक बड़ी वजह

अगर आपके WiFi नेटवर्क से एक साथ बहुत सारे डिवाइस जुड़े हैं, तो इंटरनेट स्लो या अनस्टेबल हो सकता है। आजकल हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट जैसे कई गैजेट होते हैं, जो एक ही नेटवर्क से जुड़े रहते हैं। इससे नेटवर्क पर दबाव बढ़ जाता है। इस समस्या को ठीक करने के लिए आप उन डिवाइस को डिस्कनेक्ट कर सकते हैं, जिनका इस्तेमाल आप नहीं कर रहे हैं। इससे आपका इंटरनेट थोड़ा फ्री होकर बेहतर काम करेगा।

राउटर की गलत लोकेशन

WiFi राउटर की जगह भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। अगर राउटर आपके डिवाइस से बहुत दूर रखा है, तो सिग्नल कमजोर हो जाते हैं। साथ ही दीवारें, दरवाजे और फर्नीचर भी सिग्नल को रोक सकते हैं। बेहतर कनेक्शन के लिए राउटर को हमेशा घर के बीच में और ऊंची जगह पर रखना चाहिए, ताकि सिग्नल हर जगह बराबर पहुंचे।

READ MORE: Tata और RailTel मिलकर 6,000 स्टेशनों तक लाएंगे AI इंटरनेट

रेडियो इंटरफेरेंस से भी होती है समस्या

कई बार घर में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी WiFi सिग्नल को प्रभावित करते हैं। जैसे ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट टीवी और माइक्रोवेव ओवन WiFi के सिग्नल में बाधा डाल सकते हैं। अगर एक ही जगह पर कई राउटर या नेटवर्क चल रहे हों, तो भी कनेक्शन कमजोर हो सकता है। ऐसे में आप अपने WiFi का चैनल बदलकर इस समस्या को कम कर सकते हैं।

READ MORE:  आसमान से 150 Mbps! Starlink V2 लाएगा 5G जैसा इंटरनेट

राउटर को रिफ्रेश करना जरूरी है

अगर आपका राउटर लगातार काम कर रहा है, तो उसमें कभी-कभी तकनीकी समस्या आ सकती है। इससे इंटरनेट बार-बार डिस्कनेक्ट होने लगता है। इस स्थिति में, सबसे आसान उपाय यह है कि राउटर को कुछ मिनटों के लिए बंद कर दें और फिर उसे दोबारा चालू कर दें। इससे इसका सिस्टम रिफ्रेश हो जाता है और कनेक्शन बेहतर हो जाता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Ai+ RotateCam 4G स्मार्टवॉच
Previous Story

अब स्मार्टवॉच नहीं, पूरा फोन पहनिए! RotateCam 4G लॉन्च!

Latest from Latest news

Don't Miss