WhatsApp feature

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! 90 सेकंड तक करें वीडियो शेयर

4 mins read
1.3K views
April 17, 2025

अभी तक WhatsApp यूजर्स को स्टेटस पर सिर्फ 60 सेकंड यानी 1 मिनट का वीडियो अपलोड करने की सुविधा थी।

WhatsApp Update : अगर आप भी अपने पसंदीदा वीडियो को बार-बार काटकर उसे WhatsApp स्टेटस पर अपलोड करने के झंझट से थक चुके हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। WhatsApp अब आपके लिए एक नया फीचर लेकर आया है, जिससे स्टेटस शेयर करना और भी आसान और मजेदार हो जाएगा।

90 सेकंड का वीडियो अपलोड करें

WhatsApp पर अभी तक यूजर्स को स्टेटस पर सिर्फ 60 सेकंड यानी 1 मिनट का वीडियो अपलोड करने की सुविधा थी, लेकिन अब इसे बढाकर 90 सेकंड कर दी गई है। यानी कि अब आप लंबे और लगातार वीडियो को बिना एडिट किए सीधे स्टेटस पर लगा पाएंगे।

यह फीचर Beta यूजर्स के लिए मौजूद

यह फीचर अभी सिर्फ WhatsApp के Beta वर्जन में मौजूद है। यानी कि इसका फायदा सिर्फ WhatsApp का टेस्टिंग वर्जन यूज करने वाले ही उठा पा रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

वर्जन अपडेट करें

अगर आप Beta यूजर हैं तो आपको अपने WhatsApp को Android version 2.25.12.9 पर अपडेट करना होगा। आप Google Play Store पर जाकर ऐप को अपडेट कर सकते हैं।

अपने फोन में ऐसे करें चेक

  • Google Play Store खोलें
  • WhatsApp सर्च करें और देखें कि कोई अपडेट उपलब्ध है या नहीं
  • अगर अपडेट है तो उसे install करें
  • WhatsApp खोलें और स्टेटस टैब पर जाएं
  • 90 सेकंड का वीडियो अपलोड करके देखें
  • अगर वीडियो बिना किसी कट के अपलोड हो जाता है तो समझ लें कि आपके लिए नया फीचर एक्टिवेट हो गया है

क्यों खास है यह अपडेट?

आजकल लोग छोटी क्लिप के बजाय पूरा वीडियो शेयर करना पसंद करते हैं। ऐसे में हर बार वीडियो को काटकर अपलोड करने में समय लगता है और स्टोरी का फ्लो भी टूटता है। ऐसे में स्टेटस पर एक बार में 90 सेकंड तक का वीडियो अपलोड कर पाना न सिर्फ समय की बचत करता है, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

sperm race
Previous Story

दुनिया की पहली स्पर्म रेस होगी लाइव, HD कैमरे से होगी रिकॉर्डिंग

Google News
Next Story

Google पर सर्च करने का बदला अंदाज, यहां जानें

Latest from Apps

Don't Miss